तस्वीरें- जब बोल उठी मिट्टी
बैंगलोर। क्रियेटिविटी को अभिव्यक्त करने के कई तरीके होते हैं, कोई इसे लिखकर करता है, कोई बोलकर तो कोई चित्र बनाकर। लेकिन पसंद वही की जाती है, जो प्रभावशाली ढंग से लोगों तक अपनी बात को पहुंचा सके। इन दिनों चाहे वो राष्ट्रीय अवसर हो या जनता को कोई संदेश देना हो, इन दोनों ही स्थितियों में 'सैंड आर्ट' जरूर चर्चा में आती हैं।
उड़ीसा के रहने वाले सैंड आर्टिस्ट 'सुदर्शन पटनायक' राष्ट्रीय अवसरों पर जनता देश की जनता को शुभकामनाएं देते हैं। पिछले माह ही 'पर्यावरण दिवस' के मौके पर उन्होने 'सैंड स्कल्पचर' बना कर देश्ा की जनता को पेड़ पौधे बचाने का संदेश दिया था। सिर्फ यही नहीं वेटिकन सिटी में नये पोप की नियुक्ति के होते ही उन्होने पोप को शुभकामनाएं दी थी।
इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला बीमार चल रहे है, वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनको शुभकामना संदेश देने के लिए 'सैड आर्टिस्ट' ने 'सैंड स्कल्पचर' बनाया था।
सैंड स्कल्पचर के द्वारा ही उड़ीसा के कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है।

थानगढ़
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए 'सैंड स्कल्पचर' बनाते राजेश मुलिया। हालांकि लंबी बीमारी के बाद बाल ठाकरे का निधन हो गया था।

इलाहाबाद
दिल्ली रेप केस विक्टिम दामिनी को श्रद्धांजलि देने के लिए सैंड आर्टिस्टों द्वारा बनाया गया 'सैड स्कल्पचर'।

पुरी
दिल्ली गैंगरेप पीडि़ता 'दामिनी' को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देने के लिए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 'स्कल्पचर' बनाया। दामिनी की सिंगापुर अस्पताल में निधन हो गया था।

पुरी
उत्तराखंड में आयी भयानक आपदा में लोगों की मदद के लिए अपनी कलाकृति द्वारा अपील करता एक सैंड आर्टिस्ट।

सुरेंद्रनगर
थानगढ़ में दिल्ली गैग रेप पीडि़ता के अपराधियों को फांसी देने की अपील के साथ बनाया गया 'सैड स्कल्पचर'।

पुरी
हनुमान जयंती के अवसर पर 'गो ग्रीन' संदेश के साथ कलाकृति का निर्माण किया, सुदर्शन पटनायक ने।

पुरी
उड़ीसा के पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाया गया भगवान जगन्नाथ का चित्र।

इलाहाबाद
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जीसस क्राइस्ट का चित्र बनाते 'सैंड आर्टिस्ट'।

कोलकाता
पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने वाली मलाला यूसुफजई के स्कल्पचर।

पुरी
इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ बनाया गया उनका स्कल्पचर।

पुरी
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा निर्मित 'नेल्सन मंडेला' का सैंड स्कल्पचर।

पुरी
तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर सुदर्शन पटनायक द्वारा निर्मित सैड स्कल्पचर।

पुरी
सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाया गया पोप का स्कल्पचर।

पुरी
पोप को शुभकामनाएं देने के लिए बनाया गया सैंड स्कल्पचर।

पुरी
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोंकने के लिए संदेश देता एक सैंड आर्टिस्ट।

सैंड स्कल्पचर
प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के संदेश के लिये बनाया गया सैंड स्कल्पचर।

आतंकवाद को रोंके
आतंकवाद को रोंकने के संदेश के साथ बनाया गया 'सैड स्कल्पचर'।












Click it and Unblock the Notifications