Sakat Chauth 2026 Wishes: 'बप्पा दूर करें सारे संकट',अपनों को भेजें ये खास संदेश, पर्व बन जाएगा स्पेशल
Sakat Chauth 2026 Wishes: आज माघ मास की कृष्णपक्ष की चतुर्थी है, जिसे कि 'सकट चौथ', कहते हैं। सकट चौथ का पर्व माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती हैं।
इस दिन भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सकट चौथ को 'गणेश चौथ' या 'संकष्टी चतुर्थी' भी कहा जाता है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर आप भी आज के व्रत को बेहद स्पेशल बना सकते हैं।

सकट चौथ की शुभकामनाएं (Sakat Chauth 2026 Wishes)
सकट चौथ के शुभ अवसर पर
गणपति बप्पा करें हर कष्ट दूर,
संतान को दें लंबी उम्र और खुशियों से भरपूर जीवन।
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
चंद्रमा की शीतल किरणें और
गणेश जी का आशीर्वाद
आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि लाए।
सकट चौथ मुबारक हो।
माताओं की तपस्या रंग लाए,
संतान का जीवन खुशियों से भर जाए।
सकट चौथ की ढेरों शुभकामनाएं।
सकट चौथ मुबारक हो (Sakat Chauth Wishes)
गणपति बप्पा दूर करें सारे संकट,
संतान रहे सदा स्वस्थ और सुरक्षित।
हैप्पी सकट चौथ।
सकट चौथ का पावन व्रत,
लाए जीवन में सुख और समृद्धि अनंत।
शुभ सकट चौथ।
सकट चौथ की शुभकामनाएं (Sakat Chauth Wishes)
चतुर्थी का चांद और गणेश जी का वरदान,
मांगे जो भी मां हो जाए पूरे हर अरमान।
सकट चौथ की शुभकामनाएं।
सकट चौथ पर गणपति बप्पा करें हर दुख दूर,
जीवन हो मंगलमय और खुशियों से भरपूर।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications