Rambha Tritiya Vrat 2025: रंभा तृतीया व्रत देता है रूप, धन और प्रेम, जानिए पूजा विधि

Rambha Tritiya Vrat 2025: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन रंभा तृतीया का व्रत किया जाता है, आज का दिन काफी पावन है। यह व्रत मुख्य रूप से रूप, सौंदर्य, आकर्षण, सम्मोहन की प्राप्ति के लिए किया जाता है। कुंवारी कन्या यदि यह व्रत करती है तो उन्हें उत्तम वर की प्राप्ति होती है और कुंवारे युवक यह व्रत करके अपने लिए योग्य, सुंदर पत्नी पा सकते हैं।

इसके अलावा विवाहित स्त्री-पुरुष इस व्रत को करते हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है। आज के दिन गुरुवार होने से यह दिन वैवाहिक कार्यों और वैवाहिक जीवन की उन्नति के लिए अत्यंत श्रेष्ठ दिन बन गया है।

Rambha Tritiya Vrat 2025

रंभा तृतीया का व्रत कैसे करें (Rambha Tritiya Vrat 2025)

रंभा तृतीया व्रत करने के लिए संकल्प लेना बहुत जरूरी है। आप जिस कामना से व्रत रख रहे हैं उसे संकल्प में बोलते हुए व्रत रखें। इस व्रत में रंभा की पूजा की जाती है। रंभा एक अप्सरा है, जिसका चित्र या मूर्ति रखकर पूजा की जाती है। व्रती को भी खूबसूरती से सजना-संवरना है। साफ-सुथरे या नए कपड़े पहनें। कपड़े सिल्क के सफेद रंग के हों तो ज्यादा अच्छा होता हैं।

ऊं रंभा दैव्ये आकर्षणाय नम: मंत्र का जाप करें (Rambha Tritiya Vrat 2025)

स्त्रियां अपनी चोटी में मोगरे का गजरा लगाएं। पुरुष व्रती अच्छे इत्र, परफ्यूम लगाएं। इस दिन केसर, गुलाब के फूल, मोगरे के फूल, चमेली के फूलों से रंभा का श्रृंगार करें, पूजन करें। मिष्ठान्न और पंच मेवों का भोग लगाएं। इसके बाद स्फटिक की माला से ऊं रंभा दैव्ये आकर्षणाय नम: मंत्र का एक माला या अधिक जाप करें। पूरे दिन अपने मस्तक, कंठ और हृदय पर केसर का तिलक लगाए रखें।

व्रत के लाभ (Rambha Tritiya Vrat 2025)

  • रंभा तृतीया व्रत करने से व्रती के आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है। व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और हर कोई उसके प्रति आकर्षित होने लगता है, उसकी बात मानने लगता है।
  • जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है, विवाह नहीं हो पा रहा है, वे इस व्रत को करेंगे तो उन्हें योग्य जीवनसाथी मिलेगा और उससे जीवन पर्यंत प्रेम बना रहेगा।
  • जिन दंपतियों के वैवाहिक जीवन में प्रेम नहीं बचा है, उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए। रंभा तृतीया व्रत करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और एक-दूसरे के प्रति समर्पण भाव पैदा होता है।
  • रंभा तृतीया व्रत करने वालों के सारे शत्रु समाप्त हो जाते हैं और प्रत्येक व्यक्ति उनका अपना मित्र बन जाता है।
  • रंभा तृतीया व्रत करने से लग्जरी लाइफ मिलती है। ग्लैमर मिलता है। फिल्म कलाकार, फैशन से जुड़े काम करने वालों को यह व्रत अवश्य करना चाहिए। या जो ज्वेलरी आदि का बिजनेस करते हैं उन्हें भी रंभा तृतीया व्रत करना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+