Pashupati Navami 2025: पशुपति नवमी आज, जरूर कीजिए ये काम भोलनाथ होंगे प्रसन्न, चमक जाएगी किस्मत
Pashupati Navami 2025: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी के दिन पशुपति नवमी मनाई जाती है। इस बार पशुपति नवमी 22 अप्रैल 2025 मंगलवार को आ रही है। इस दिन श्रवण नक्षत्र और शुभ योग होने के कारण इसका महत्व बढ़ गया है। पशुपति नवमी के दिन व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक पूजन किया जाता है जिससे वे तुरंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वर प्रदान करते हैं।
इस नवमी का महत्व बताते हुए शिव महापुराण में कहा गया है कि जो भक्त निच्छल मन से शुद्ध सात्विक भावनाअों के साथ पशुपति नवमी का व्रत करता है, उसके सारे मनोरथ पूरे होते हैं और पृथ्वी पर रहते हुए समस्त सुखों का भोग करता है और मृत्यु के पश्चात शिव के परमधाम को प्राप्त होता है।

पशुपति नवमी का महत्व (Pashupati Navami 2025)
पशुपति नवमी को अत्यंत गुप्त और समस्त सिद्धियों को देने वाला कहा गया है। इन नवमी का व्रत करने के लिए साधक को अपने काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह का त्याग करना होता है। चित्त शुद्ध रखते हुए व्रत किया जाता है। इस व्रत के दिन दो बार शिवजी का पूजन किया जाता है।
एक बार दोपहर 12 बजे शिवजी का अभिषेक पूजन करना चाहिए और दूसरी बार सायंकाल में प्रदोषकाल में शिवजी का पूजन करना चाहिए। पूजा में शिवजी को बेलपत्र, आंक, धतूरा और सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दिन शिवजी को मौसमी फलों का भोग लगाना चाहिए।
पशुपति नवमी व्रत के लाभ (Pashupati Navami 2025)
- आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पशुपति नवमी का व्रत किया जाता है। इस दिन शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में उन्नति के लिए पशुपति नवमी का व्रत अवश्य करना चाहिए। इस व्रत के प्रभाव से कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति के काम तेजी से चलने लगते हैं।
कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है (Pashupati Navami 2025)
- पशुपति नवमी के दिन काले पत्थर के शिवलिंग पर अष्टधातु का नाग लगाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन शिवजी को पांच बेलपत्रों पर अष्टगंध से ऊं रां रामाय नम: लिखकर अर्पित करने से समस्त ग्रहदोष दूर हो जाते हैं।
- पशुपति नवमी का व्रत उन कुंवारी युवतियों को करना चाहिए जिनके विवाह में बाधा आ रही है। इस दिन पूजन अभिषेक करके शिवजी को हल्दी और मेहंदी अर्पित करने से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।












Click it and Unblock the Notifications