Onam 2023: कब है ओणम? क्या है राजा महाबलि की कथा?
Onam 2023 Kab hai: आस्था और विश्वास का दूसरा नाम है 'ओणम' पर्व, जो दक्षिण भारत के मुख्य त्योहारों में से एक है, वैसे ये पर्व मुख्य तौर पर केरल में मनाया जाता है लेकिन अब इस त्योहार की रौनक देश के हर कोने में दिखने लगी है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व का आखिरी दिन बहुत ज्यादा खास होता है, जिसे कि 'थिरुवोणम' कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है 'पवित्र ओणम'।

इस पर्व से ही मलयाली लोगों का न्यू ईयर भी शुरू हो जाता है। मुख्य रूप से ये पर्व फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है और माना जाता है कि आज के दिन राजा महाबलि अपनी प्रजा को आशीष देने के लिए पाताल लोक से आते हैं इसलिए केरलवासी इस पर्व पर अपने घरों को खूब सजाते हैं और खुद भी नए कपड़े पहनते हैं और खूब पकवान बनाते हैं, कुल मिलाकर ओणम एक तरह से उत्सव वाला पर्व है।
इस बार ओणम का पर्व 29 अगस्त 2023 को है, ये रहा पंचांग
- थिरुवोणम् प्रारंभ- 29 अगस्त 2023 को 02: 43 AM
- थिरुवोणम् समापन- 29 अगस्त को ही 11:50 AM
कथा
केरल में एक महाप्रतापी और जनता को प्रेम करने वाले राजा थे महाबलि, जो कि बहुत दानवीर थे। उनकी लोकप्रियता दूर-दूर तक थी। उनके वैभव और दयालु हृदय की लोग काफी वर्णन करते थे, जिसकी वजह सो दूसरे राजा बहुत जला करते थे। एक बार राजा इंद्र ने भगवान विष्णु से कहा कि वो महाबलि की परीक्षा लें, भगवान विष्णु मान गये और उन्होंने ब्राह्मण वेश धारण करके महाबलि के पास पहुंचकर तीन पग जमीन की मांग की। महाबलि ने तुरंत हां कर दिया।
विष्णु ने विराट रूप धारण करके वामन रूप धरा
लेकिन इसके बाद और उसके बाद विष्णु ने विराट रूप धारण करके वामन रूप धरा, तीन पग नापें, पहले पग में भू-लोक तथा दूसरे पग में स्वर्ग-लोक नाप लिया। तीसरे पग के लिए भूमि कम पड़ गई। इस पर महबलि के पास कोई चारा नहीं बचा।
तुम सच में बहुत दयालु हो इसलिए वर मांगो
उन्होंने भगवान विष्णु से माफी मांगी, जिस पर भगवान ने उन्हें पाताल लोक में निवास करने को कहा लेकिन साथ ही ये भी कहा कि तुम सच में बहुत दयालु हो इसलिए वर मांगो, इस पर राजा ने उनसे एक दिन के लिए अपनी प्रजा से मिलने आने का वरदान मांगा, भगवान ने उसे दे दिया, तब से ही मान्यता बन गई कि ओणम के दिन राजा अपने राज्य की जनता से मिलने आते हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications