Navratri 2023: नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इन चीजों से बनाएं दूरीं, जानें क्या खाना सेहत के लिए रहेगा अच्छा

Navratri Fasting Rule: नवरात्रि के व्रत रखने के बारे में विचार कर रहे हैं तो खाने पीने को लेकर थोड़ा सतर्कता बरतनी काफी जरूरी है। आइये आपको बताते हैं कि व्रत के दिनों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

Navratri Fasting Rule

Navratri Fasting Rule: नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है और सभी लोग इसे लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कल यानी बुधवार को ये त्योहार शुरू हो रहा है। मां दुर्गा के इस त्योहार में उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में लोग मां दुर्गा के नाम पर व्रत रखते हैं। कई लोग इस दौरान अष्टमी पूजते हैं तो कई लोग नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं। व्रत के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना काफी अहम हो जाता है। ऐसे में चलिये हम आपको बताते हैं कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?
नवरात्रि के दिन लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और मां के नौ रूपों को पूजने के लिए पूरे नौ दिनों के व्रत रखते हैं। हर किसी का व्रत रखने का अपना तरीका होता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो पूरे नौ दिनों में सिर्फ पानी पीकर ही व्रत रखते हैं। कुछ लोग कुछ नहीं खाते तो कई लोग होते हैं जो सुबह सुबह उठकर अन्न का सेवन करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने के बारे में सोच रहे हैं तो ये बातें जरूर जान लीजिये कि इस दौरान आपको क्या-क्या खाना चाहिए।

अनाज के बजाए खाएं ये चीजें
ये बात तो सब जानते हैं कि नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने के लिए अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन कई लोगों को इसके विकल्पों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। चलिये हम आपको अनाज के अलावा कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करके आप खुद को पूरे दिन तरोताजा रख सकते हैं। अनाज के विकल्प के तौर पर व्रत के दिनों में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और राजगीरे के आटे का सेवन किया जा सकता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स में क्या खाएं?
नवरात्रि के दिनों में नॉर्मल नमक का सेवन नहीं किया जाता। लेकिन इसकी बजाय आप सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सेंधा नमक के साथ-साथ आप कुछ मसाले जैसे कि काली मिर्च और जीरा पाउडर का भी बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स की बात करें, तो आप नवरात्रि के व्रत के दौरान दही पनी, सफेद मक्खन, घी, मलाई आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

व्रत में खतरनाक हो सकता है कैफीन
ये तो रही वे चीजें, जिनका सेवन आप व्रत के दौरान कर सकते हैं। अब हम बात करेंगे ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन आपको व्रत में नहीं करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ आपकी सेहत खराब कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स में सबसे पहले नाम आता है कैफीन का। चाय कॉफी का सेवन खाली पेट करना सेहत के लिहाज से खराब हो सकता है।

शुगर और फ्राइड चीजों से बनाए दूरीं
बात अगर शुगर की करें, तो इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी बजाय आप शहद और खजूर आदि का सेवन भी कर सकते हैं। व्रत के दौरान जितना हो सके, ऐसी चीजों के सेवन से दूर होना चाहिए जो आपको आम दिनों में भी भारीपन महसूस करवाती हों। कैफीन और शुगर के अलावा आपको फ्राइड चीजों से भी व्रत में दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा आप फ्रूट चाट खा सकते हैं।

Recommended Video

    Navratri 2023 : Chaitra नवरात्रि पर करें मां का स्वागत, गलती से भी न करें ये काम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+