Maa Kushmanda Day 4: देवी के चौथे स्वरूप कूष्मांडा का करें पूजन, सर्वत्र आपकी जीत होगी

Maa Kushmanda Day 4: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन देवी के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी का पूजन किया जाता है।

देवी भागवत का कथन है कि जो जातक देवी कूष्मांडा का विधि विधान से पूजन कर कद्दू की बलि देता है उसे सारे शत्रुओं का नाश हो जाता है और सर्वत्र मात्र आपकी ही जीत होती है।

Maa Kushmanda Day 4

शत्रुओं को परास्त करने में देवी कूष्मांडा का पूजन सर्वसिद्धिदायक बताया गया है। कूष्मांडा देवी का पूजन 6 अक्टूबर 2024 रविवार को किया जाएगा।

क्या कैसे करें पूजन

  • देवी कूष्मांडा का पूजन नवरात्रि के चतुर्थ दिन किया जाता है। इस दिन संपूर्ण द्रव्यों सहित देवी का पूजन करें। साफ स्वच्छ मन से बैठें। व्यर्थ में किसी को हानि पहुंचाने की भावना बिलकुल न रखें वरना आपको लाभ की जगह पर हानि हो जाएगी। वास्तव में यदि कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो नवरात्रि की चतुर्थ रात्रि में एक पूरा कद्दू लाकर इसका पूजन करें। देवी का ध्यान करें और उनसे शत्रु के नष्ट होने की कामना करें। फिर चाकू से कद्दू के दो टुकड़े कर दें और इस पर सिंदूर, काले उड़द, लौंग, काले तिल डालकर किसी चौराहे के मध्य में रख आएं। वापस आते समय पीछे मुड़कर न देखें। इससे आपके सारे शत्रु या तो आपसे दूर चले जाएंगे या आपके पास आकर मित्रता करने का निवेदन करेंगे।
  • यदि आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है। बार-बार कठोर प्रयास करने के बाद भी हर बार विफल हो रहे हैं तो कूष्मांडा देवी को कोई शस्त्र भेंट करें। चाकू या तलवार प्रतीकात्मक रूप से उन्हें भेंट की जा सकती हैं। देवी आपके जीवन की सारी बाधाओं को काटकर आपको सफलता के पथ पर अग्रसर कर देंगी।
  • कई बार आर्थिक संकट जीवन में आ जाता है। आय से अधिक खर्च होने लगता है और बेवजह की परेशानियां जीवन में आने लगती हैं तो ऐसे में नवरात्रि की चतुर्थ रात्रि में देवी कूष्मांडा को गुड़ से बने हुए मालपुए का भोग लगाएं और दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करें। आपके आर्थिक संकट दूर होंगे और धन का आगमन अनेक माध्यमों से होने लगेगा।
  • कूष्मांडा देवी का पूजन करने से आपमें जगत को सम्मोहित करने की शक्ति आ जाती है। आप जिस भी व्यक्ति से मिलते हैं वह आपका प्रशंसक हो जाता है। यह शत्रुओं को मित्र बनाने में समर्थ है। इसलिए देवी कूष्मांडा का पूजन सभी को अवश्य करना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+