Durga Ashtami 2020: अष्टमी पर ऐसे करें महागौरी की पूजा, हो जाएंगे सारे कष्ट दूर

नई दिल्ली। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है,महागौरी मां दुर्गा का आठंवा रूप हैं। महागौरी की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। मां का ये रूप बहुत ही सरस और मोहक है। महागौरी की पूजा बहुत मानक है। मां गौरी के बारे में कहा जाता है कि आज के दिन अगर दिल से मां को पुकारा जाता है तो तुरंत अपने भक्त की पीड़ा दूर करती हैं।

भगवान गणेश की पूजा

भगवान गणेश की पूजा

महागौरी की पूजा को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है, मां गौरी भगवान गणेश की मां और शिव की पत्नी हैं जैसा कि सब जानते हैं कोई भी पूजा करने से पहले हमेशा भगवान गणेश की पूजा होती है इसीलिए महागौरी की पूजा आरंभ करने से पहले गजानन गणेश की पूजा करें औऱ वैसे भी गणेश जी मां पार्वती के प्रिय पुत्र हैं।

लड्डू का चढ़ावा

लड्डू का चढ़ावा

मां गौरी को प्रिय हैं गणेश जी और गणेश जी को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप आज मां गौरी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाएं।

पूजा कपूर से करें

पैसा ज्यादा खर्चा हो रहा है तो उसे बचाने के लिए आप मां गौरी की पूजा कपूर जला कर करें और उसमें रोली डाल दें जो राख मिले उसे अपने रूमाल में बांध लें और पर्स में रख लें, पैसे खर्च नहीं होंगे।

सुपारी और तांबे का सिक्का

सुपारी और तांबे का सिक्का

हाथ में एक सुपारी और तांबे का सिक्का लेकर मां गौरी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।

लाल रूमाल

गौरी मंदिर में मां को सुगन्धित धूप अगरबत्ती अर्पित कर दें। अपने पर्स में लाल रूमाल रखें, लेकिन पहले इस रूमाल को मां को अर्पित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+