Nag Panchami 2023: आज है नाग पंचमी? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
Nag Panchami 2023 Date: सावन मास त्योहारों का महीना कहलाता है, श्रावण शु्क्ल की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है और वो पावन दिन आज है। ये त्योहार देश में दो तरह से मनाया जाता है। बिहार, बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान में लोग कृष्ण पक्ष की पंचमी को ये त्योहार मनाते हैं तो जबकि बाकी राज्य शुक्ल पक्ष की पंचमी को ये पर्व मनाते हैं।

इस बार सोमवार को पंचमी पड़ने की वजह से इसका महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि इसी दिन सावन को सोमवार है, मतलब ये कि इस दिन भगवान शिव और उनके गले के आभूषण नाग, दोनों की पूजा होगी और भक्तों को दोनों का आशीष मिलेगा।
बिंब (सांपों के बिल) की भी पूजा
आपको बता दें कि नाग पंचमी पर लोग बिंब (सांपों के बिल) की भी पूजा करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि वो हमें और हमारे परिवार को कष्ट ना पहुंचाएं और घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का आशीष दें। इस बार पंचमी का प्रारंभ 21 अगस्त को 12 बजकर 21 मिनट पर होगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
- नाग पंचमी तिथि प्रारंभ- 21 अगस्त को 5:53 मिनट AM से सुबह 8:30 AM
- नाग पंचमी तिथि समाप्त- 22 अगस्त 2:00 AM
पूजा विधि
सुबह नहाधोकर स्वच्छ कपड़े पहनें, फिर शिवलिंग और नाग देवता तकी पूजा करें। अगर संभव हो तो नाग-नागिन दोनों की पूजा साथ में करें, ऐसा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है। नागदेवता की फोटो मुख्य द्वार पर लगाकर भी पूजा करनी चाहिए। जो लोग कालसर्प दोष से ग्रसित हैं, उन्हें तो इस दिन उपवास भी रखना चाहिए, ऐसा करने से वो दोषमुक्त हो जाएंगे। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, चीनी चढ़ाएं और घर के सुख-शांति की प्रार्थना करें।
नाग पंचमी पर करें इस मंत्र का जाप
- ॐ भुजंगेशाय विद्महे,
- सर्पराजाय धीमहि,तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
- शंकराय नमः ।
- ॐ महादेवाय नमः।
- ॐ महेश्वराय नमः।
- ॐ श्री रुद्राय नमः।
- ॐ नील कंठाय नमः।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications