Mal Maas 2023 End Date: आज से खत्म हो रहा है मलमास? क्या शुरू होंगे शुभ काम?
Mal Maas 2023 End Date: इस दिनों सावन मास के साथ-साथ मलमास भी चल रहा है, जिसकी वजह से इस बार सावन का महीना पूरे 59 दिनों का हो गया है। मलमास को ही 'अधिकमास' या 'पुरषोत्तम मास' कहा जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और हनुमान जी की अराधना की जाती है और शुभ कार्यों पर रोक होती है। इस बार अधिकमास 18 जुलाई को शुरू हुआ था और इसका समापन 16 अगस्त यानी आज होगा, उस दिन कृष्ण पक्ष की अमावस्या होगी, जिसका अपना एक खास महत्व है।

अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान-पु्ण्य का काम करते हैं, ऐसा माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आशीष प्रदान करते हैं और लोगों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। मालूम हो कि मलमास की अमावस्या का प्रारंभ 15 अगस्त को 12:42 PM से शुरू होकर 16 अगस्त 03: 07 PM को खत्म होगा, इस दौरान आप पूजा पाठ के काम को कर सकते हैं।
कुछ शुभ काम प्रारंभ होंगे
हालांकि मलमास के खत्म होने के बाद भी घर में मांगलिक काम जैसे शादी, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे काम शुरू नहीं हो पाएंगे लेकिन अगस्त में आठ सर्वाथ सिद्धि योग बन रहे हैं , जिसकी वजह से नामकरण, कनछेदन, अन्नप्राशन और जमीनी खरीदी जैसे शुभ काम मलमास के खत्म होने के बाद हो सकते हैं।
अगस्त माह कनछेदन मुहूर्त
21 अगस्त- 06:30-10:40 AM से 1:10 PM तक
24 अगस्त-5:20 AM से 6:50PM तक
अगस्त माह नामकरण मुहूर्त
- 21 अगस्त- 9.00 AM से 10:30 AM तक
- 21 अगस्त- 1:15 AM-05:20 PM तक
- 28 अगस्त--10:30 AM से 4:30 PM तक
- 31 अगस्त-08.00 AM से -12:10 PM तक
- 31 अगस्त- 02:55 PM- 4:30PM तक
नए बिजनेस के लिए शुभ मुहूर्त
- 23 अगस्त- 10:40 AM से 12:30 PM तक
- 27अगस्त- 10:30 AM से 12:30 PM तक
संपत्ति-खरीदारी के मुहूर्त
- 24 अगस्त- 06:18 AM से 06:19 PM तक
- 30 अगस्त-10:58 AM से 06:21 PM तक
- 31 अगस्त-05:45 AM से 03:18 PM तक
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications