Mahashivratri 2026: भूलकर भी शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये चीजें वरना भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज, फिर होगा विनाश
Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, इस बार ये त्योहार 15 फरवरी को है, भक्तगण को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है, तहते हैं कि इस दिन शिवलिंग की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और उसे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
लेकिन शिवलिंग को जल अर्पित करने से पहले कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि अनजाने में कभी-कभी ऐसी चीजें हम भोलेनाथ को अर्पित कर देते हैं, जो कि उन्हें पसंद नहीं है और उनके गुस्से का कारण बनती हैं और उनका क्रोध तो अच्छा नहीं होता है।

शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित माना गया है। आइए विस्तार से जानते हैं महाशिवरात्रि पर क्या चढ़ाना शुभ होता है और किन चीजों से बचना चाहिए।
Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
- जल और गंगाजल भगवान शिव को जल अत्यंत प्रिय है। आप उन्हें तांबे या पीतल के लोटे से जल अर्पित करें, इससे शिवशंभू काफी प्रसन्न होंगे। गंगाजल मिलाकर जलाभिषेक करना विशेष फलदायी माना जाता है।
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मानसिक शांति और रोगों से मुक्ति मिलती है,गाय का कच्चा दूध श्रेष्ठ माना गया है।
- बेलपत्र शिव को सबसे प्रिय हैं, शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाएं, ध्यान रखें बेलपत्र साफ और हरा-भरा हो।
- धतूरा और भांग शिव के तांडव और वैराग्य का प्रतीक हैं इसलिए सीमित मात्रा में अर्पित करना चाहिए।
- शहद से अभिषेक करने से वाणी की मधुरता और स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।
- नारियल, केला, सेब जैसे ताजे फल भी आप भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं।
- सफेद पुष्प शिव को काफी पसंद है तो वहीं चंदन और भस्म भी उन्हें अर्पित किया जा सकता है।
Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर क्या ना चढ़ाएं?
- तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं, शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना वर्जित माना गया है।
- केतकी (केवड़ा) का फूल भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए।
- हल्दी सौभाग्य का प्रतीक है और शिव वैरागी हैं, इसलिए शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती।
- सिंदूर देवी-देवताओं में हनुमान जी को प्रिय है, शिवलिंग पर इसका प्रयोग नहीं किया जाता।
- पूजा में पवित्रता और संयम बनाए रखें, झगड़ा-कलह इस दिन वर्जित है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications