Jitiya Vrat 2024 Wishes: 'आपके पुत्र का जीवन सदा सुखमय हो', अपनों के भेजें ये खास संदेश

Happy Jitiya Vrat 2024: आज पूरे देश में जितिया व्रत मनाया जा रहा है। ये उपवास खासकर के माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखे जाना वाले इस व्रत का बहुत मान है।

ये उपवास मुख्य तौर पर यूपी, बिहार में प्रमुखता से मनाया जाता है।माताएं अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं, ये व्रत उनके ही निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण का साक्षात प्रमाण है।

Jitiya Vrat 2024 Wishes

आज के दिन को हम और खास बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए। यहां हम आपके लिए लाए हैं, ऐसे ही प्रेम भरे संदेश, जिन्हें आपको अपनों को भेजने होंगे।

जितिया व्रत के शुभकामना संदेश ( Happy Jitiya Vrat 2024)

  • 'आपके पुत्र का जीवन सदा सुखमय और सफल हो', "Jitiya Vrat" की ढेरों शुभकामनाएँ।
  • 'आपका दिन शुभ हो, सफलता आपके कदम चूमे', हैप्पी जीवित्पुत्रिका व्रत।
  • भगवान जीमूतवाहन आपके बच्चों की रक्षा करें और उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दें। Happy Jitiya Vrat!
  • ईश्नवर आपके पुत्रों को स्वस्थ, सफल और दीर्घायु बनाए रखें। Jitiya Puja की शुभकामनाएँ!
  • इस Jitiya Vrat पर भगवान से प्रार्थना है कि आपके पुत्र को स्वस्थ, दीर्घायु और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। शुभकामनाएँ!
  • माता के आशीर्वाद से पुत्र का जीवन हमेशा सुरक्षित और सुखी रहे। Happy Jitiya Vrat!
  • आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। Happy Jitiya Vrat!

जितिया व्रत आरती (Jitiya Vrat Aarti In Hindi)

  • ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।
  • त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥ ओम जय कश्यप...
  • सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
  • दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥ ओम जय कश्यप....
  • सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।
  • अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥ ओम जय कश्यप...
  • सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।
  • विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥ ओम जय कश्यप...
  • कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
  • सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥ ओम जय कश्यप...
  • नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।
  • वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥ ओम जय कश्यप...
  • सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।
  • हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥ ओम जय कश्यप...
  • ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+