Janmashtami 2026: कितने बजे है जन्माष्टमी निशीथ काल पूजा का शुभ मुहूर्त? बाल गोपाल को लगाएं किस चीज का भोग?

Janmashtami 2026 Bhog: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए जन्माष्टमी की तारीख को लेकर इस बार भी असमंजस बना हुआ है। जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने अधर्म को खत्म करने और धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, लड्डू गोपाल का श्रृंगार करते हैं, उन्हें झूला झुलाते हैं और माखन-मिश्री, पंचामृत व पंजीरी का भोग लगाते हैं।

Janmashtami 2026 Date and Muhurat

रात में श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती की जाती है। इस साल भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी या 5 सितंबर को? इस साल स्मार्त परंपरा में जन्माष्टमी 4 सितंबर को और वैष्णव संप्रदाय में 5 सितंबर को मनाई जाएगी।

इस साल कब है जन्माष्टमी?

पंडित जी के अनुसार, 2026 में भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उनके अनुसार, इस बार जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाना शुभ रहेगा। वहीं वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले लोग 5 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी मनाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में आधी रात का समय यानी निशीथ काल खास माना जाता है। इसी समय भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने, पूजा करने, आरती करने और उन्हें झूला झुलाने की परंपरा है।

जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि कब शुरू होगी?

पंचांग के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 4 सितंबर की रात 2 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 5 सितंबर की रात 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। यही वजह है कि जन्माष्टमी की तारीख को लेकर अलग-अलग परंपराओं में अंतर देखने को मिल रहा है।

पूजा का समय कितना रहेगा?

जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण की पूजा निशीथ काल में करने की परंपरा है।

2026 में निशीथ पूजा का समय:

  • 4 सितंबर रात 11:57 बजे से 5 सितंबर रात 12:43 बजे तक

इस दौरान भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, आरती, मंत्र जाप और जन्मोत्सव से जुड़ी दूसरी धार्मिक परंपराएं कर सकते हैं।

रोहिणी नक्षत्र का समय

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में रोहिणी नक्षत्र का भी खास महत्व माना जाता है। इस बार रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर की रात 12 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 4 सितंबर की रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। भक्त अपनी स्थानीय जगह के पंचांग के अनुसार पूजा का समय एक बार जरूर देख लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

श्री कृष्ण को लगाएं माखन-मिश्री का भोग

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को उनकी पसंद से जुड़े कई सात्विक भोग लगाए जाते हैं।

भक्त भगवान को:

  • माखन-मिश्री
  • पंचामृत
  • फल
  • धनिया पंजीरी
  • दूध और दूध से बनी चीजों
    का भोग लगा सकते हैं।

घर के मंदिर को फूलों और सजावटी सामान से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण को नए कपड़े पहनाए जाते हैं। इसके बाद मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और फूलों की माला से उनका श्रृंगार किया जा सकता है।

लड्डू गोपाल हैं तो ऐसे करें श्रृंगार

जिन घरों में लड्डू गोपाल विराजमान हैं, वे जन्माष्टमी पर उनका खास श्रृंगार कर सकते हैं। लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर मुकुट, बांसुरी, आभूषण और फूलों की माला पहनाई जा सकती है। उनके लिए एक छोटा सा झूला भी सजाया जा सकता है। कई घरों में इस दिन पंचामृत से लड्डू गोपाल को स्नान कराने की परंपरा भी होती है। इसके बाद पूजा और आरती की जाती है।

अगर घर में लड्डू गोपाल नहीं हैं, तो भक्त किसी श्रीकृष्ण मंदिर में जाकर भगवान को फल, बांसुरी, मोरपंख या दूसरी पूजा सामग्री अर्पित कर सकते हैं।

5 सितंबर को दही-हांडी

जन्माष्टमी के अगले दिन यानी 5 सितंबर 2026 को दही-हांडी उत्सव मनाया जाएगा। दही-हांडी खासकर महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसमें युवा और अलग-अलग समूह मिलकर ऊंचाई पर बांधी गई हांडी को तोड़ने की कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+