मनोकामनाएं पूरी करनी है तो 'लड्डू गोपाल' को लगाइये ये प्रसाद
बैंगलुरू। आज पूरा देश भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मना रहा है। मुख्य समारोह श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में आयाजित किया गया है जहां दुनिया के विभिन्न हिस्से से श्रद्धालु जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
कान्हा का हर रूप काफी मोहक
कान्हा के मोहक रूप के बारे में तो हर पौराणिक ग्रंथ में लिखा हुआ है, काव्य का कोई ऐसा रस नहीं जो भगवान श्रीकृष्ण के बिना पूरा हो। अगर बंसी वाले के व्यक्तित्व में नटखट नंदलाला का रूप दिखता है तो वहीं उनसे बड़ा रास-रसैया भी कोई नहीं हैं।
आईये आपको बताते है कि जन्माष्टमी के पर्व पर यशोदानंदन को आप कौन सा भोग लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं ताकि आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और कान्हा के मनपसंद भोजन और भोग के बारे में जानिए..

लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगायें
खीर का भोग लगाने से आपको मकान और धन की प्राप्ति हो सकती है।

दही-मक्खन का भोग
दही मक्खन का भोग लगाने से आप हमेशा निरोगी और स्वस्थ रहेंगे।

देशी घी का भोग
देशी घी से पूजा करने से सुख, शांति, समृद्दि प्राप्त होगी।

लड्डू
झूले वाले कान्हा जी को मक्खन और लड्डू खिलाने से संतान सुख मिलता है।

मिश्री का भोग
मिश्री का भोग लगाने से अच्छी नौकरी मिलेगी।

बर्फी का भोग लगायें
बर्फी का भोग लगाने से सारे कर्जे माफ हो जायेंगे।

इलायची वाले दूध का भोग
इलायची वाले दूध का भोग लगाने से समृद्धि हासिल होती है।

राधा-कृष्ण की पूजा
राधा-कृष्ण की पूजा करने से शादी जल्दी और मनचाही होती है।












Click it and Unblock the Notifications