भगवान विष्णु का खौलता पानी से जलाभिषेक 1 सेकण्ड में हो जाता है ठण्डा, जानिए क्या है रहस्य

Tirupati Balaji Temple: भारत के सबसे चमत्‍कारिक और रहस्‍यमयी मंदिरों में से एक है भगवान तिरुपति बालाजी। भगवान तिरुपति के दरबार में गरीब और अमीर दोनों सच्‍चे श्रद्धाभाव के साथ अपना सिर झुकाते हैं। हर साल लाखों लोग तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में भगवान वेंकटेश्‍वर का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र होते हैं। मान्‍यता है कि भगवान बालाजी अपनी पत्‍नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं।

ऐसी मान्‍यता है कि जो भक्‍त सच्‍चे मन से भगवान के सामने प्रार्थना करते हैं, बालाजी उनकी सभी मुरादें पूरी करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर भक्‍त अपनी श्रद्धा के अनुसार यहां आकर तिरुपति मंदिर में अपने बाल दान करते हैं। इस अलौकिक और चमत्‍कारिक मंदिर से ऐसे रहस्‍य जुड़े हैं, जिन्‍हें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़े कुछ रहस्य !

SHRI LAXMI TIRUPATI BALAJI SWAMI

मूर्ति को आता है पसीना

वैसे तो भगवान बालाजी की प्रतिमा को एक विशेष प्रकार के चिकने पत्‍थर से बनी है, मगर यह पूरी तरह से जीवंत लगती है। यहां मंदिर के वातावरण को काफी ठंडा रखा जाता है। उसके बावजूद मान्‍यता है कि बालाजी को गर्मी लगती है। उनके शरीर पर पसीने की बूंदें देखी जाती हैं और उनकी पीठ भी नम रहती है। यहां ढलता सूरज भी करता है प्रणाम।

खौलता पानी 1 सेकण्ड में हो जाता है ठण्डा

कर्नाटक के रायेचुर जिले में लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में मौजूद 900 साल पुराना भगवान विष्णु की प्रतिमा है। जहां मंदिर को खोलते ही भगवान विष्णु की मूर्ति का जलाभिषेक खौलता हुआ गरम पानी से किया जाता है। वैज्ञान के अनुसार 1 लीटर पानी को 100 डिग्री तापमान में गर्म किया जाये, तो उसे ठण्डा होने में 01:50 घण्टे का समय लगता है।

आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी, जब खौलते पानी को मूर्ति के सर के ऊपर से डाला जाता है, तो पानी मूर्ति के चरण तक पहुंचते पहुंचते अपने आप 1 सेकण्ड में ठंडा हो जाता है। वहीं, यदि मूर्ति का ठंडा पानी से जलाभिषेक किया जाता है, तो पानी भगवान विष्णु के मूर्ति के चरणों तक पहुंचते पहुंचते गर्म हो जाता है। यदि पानी नाभि से नीचे चढ़ाया जाए तो, पानी वैसा का वैसा ही रहता है।

इस चमत्कार से बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी यह सोच में पड़ गए, कि इस मूर्ति में ऐसा कौन सा चमत्कार है, जो ठंडा पानी गर्म हो जाता है और गर्म पानी ठंडा हो जाता है इसलिए कहते हैं जिसे विज्ञान भी नहीं समझ सकता उसे ही चमत्कार कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+