Jagannath Rath Yatra 2026: आज से शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, आरती से लेकर चरमाला तक नोट करें पूरा शेड्यूल

Jagannath Rath Yatra 2026: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह पवित्र पर्व मनाया जाता है, जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं, आपको बता दें कि ये अकेली ऐसी पूजा है, जिसमें प्रभु जगन्नाथ के साथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा होती हैं। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए हर साल देश-विदेश से लोग आते हैं।

मान्यता है कि जो कोई भी रथ खींचता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और भीड़ को संभालने के व्यापक इंतज़ाम किए हैं, आपको बता दें कि 16 जुलाई से शुरू हुई ये यात्रा 27 जुलाई को खत्म होगी।

Jagannath Rath Yatra 2026

पुरी मंदिर ने रथ यात्रा का पूरा शेड्यूल जारी किया है, जो कि निम्नलिखित है..

  • सुबह 6:00 बजे तक: मंगला आरती
  • 6:01 : मैलम और ताड़पलागी अनुष्ठान
  • 7:00 बजे: अभाकास नीति
  • 7:10 बजे: सूर्य पूजा
  • 7:30 बजे: देवताओं के श्रृंगार के साथ द्वारापाल पूजा
  • 8:00 बजे : गोपाल बल्लव और सकला धूप
  • 9:00 बजे: रथ प्रतिष्ठा
  • 9:15 बजे: मंगलार्पण अनुष्ठान.
  • 9:30 बजे: पहंडी
  • 12:30 बजे : मदनमोहन, श्री राम और श्री कृष्ण रथों पर चढ़ेंगे.
  • 1:30 : बेसा का समापन.
  • 2:00 बजे : गजपति महाराज द्वारा शाही रस्में और चेरा पहनाना
  • 3:00 बजे : चरमाला को हटाना और घोड़ों और सारथियों को बैठाना
  • 4:00 बजे: रथों को खींचने का कार्यक्रम

पुलिस की कड़ी सुरक्षा और भीड़ का प्रबंधन

ADG सोमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि 16 जुलाई से भगवान की रथ यात्रा शुरू हो रही है, हमने 13,500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं, हमने एक इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाया है और 450 से ज़्यादा CCTV कैमरे शहर पर नज़र रख रहे हैं। हमने जनता के लिए पुरी पुलिस चैटबॉट और मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया है। इसके अलावा, 65 जगहों पर LED स्क्रीन पर जानकारी दिखाई जाएगी। हमने भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया है ताकि वहाँ के लोगों तक भी जानकारी पहुंच सके।

रेलवे सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं

रेलवे सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम और रिहर्सल की गई है। ये उपाय RPF और सरकारी रेलवे पुलिस के बीच तालमेल से लागू किए जा रहे हैं, जिसमें रथ यात्रा खत्म होने के बाद प्लेटफॉर्म पर जमा होने वाली भारी भीड़ को संभालने पर खास ध्यान दिया जा रहा है; उसी के हिसाब से बैरिकेडिंग और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हमने कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना के साथ तालमेल किया है ताकि कोस्ट गार्ड के पेट्रोल जहाज़ रथ यात्रा के दौरान पुरी तट पर नज़र रख सकें, हमने डीवॉटरिंग पंप लगाए हैं और कुछ जगहों से पानी हटा दिया है तो वहीं रथ यात्रा के दौरान ड्रोन आसमान से पुरी पर नजर रखेंगे।

यह पढ़ें:Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा में कृष्ण के साथ क्यों नहीं होती रुक्मिणी या राधा? क्या है कथा?
यह पढ़ें:Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा में कृष्ण के साथ क्यों नहीं होती रुक्मिणी या राधा? क्या है कथा?
यह पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: प्रभु जगन्नाथ के रथ में क्यों होता है सिर्फ लकड़ी का प्रयोग? क्या है इतिहास?
यह पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: प्रभु जगन्नाथ के रथ में क्यों होता है सिर्फ लकड़ी का प्रयोग? क्या है इतिहास?
यह पढ़ें: Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ पड़े बीमार, 15 दिन तक चलेगा इलाज, क्या है अनासर प्रथा?
यह पढ़ें: Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ पड़े बीमार, 15 दिन तक चलेगा इलाज, क्या है अनासर प्रथा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+