दीवाली में यह करने से आयेगी सुख समृद्धि
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पंडित अनुज के शुक्ल बता रहे हैं कि आप इस दीवाली कैसे अपने घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं। वैसे तो इस प्रकार के उपाय कभी भी किये जा सकते है, लेकिन दीपावली के शुभ अवसर पर किये जाने वाले उपायों का अपना विशेष महत्व होता है। वे शीघ्र प्रभावी भी होते है तथा साधक को इनका त्वरित लाभ प्राप्त होता है। यदि ये उपाय पूर्ण श्रद्धा व विश्वास से किये जाते है,तो लाभ अवश्य प्राप्त होता है।
1- यदि आप आर्थिक समस्याओं से निरन्तर जूझ रहें तो, आप धनतेरस से दीपावाली तक लगातार 3 दिन तक संध्या काल में श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करें। पाठ करने के पश्चात गाय को हरी सब्जी अवश्य खिलायें।
2- जिन जातकों पर ऋण है तथा ऋण के कारण धन का संचय नहीं कर पाते जिसके कारण चिन्तित रहते है। तो आप इस उपाय को अवश्य करें। नरक चतुर्दशी के दिन एक लकड़ी के पाटे पर लाल वस्त्र विछाकर उस पर लाल चन्दन, लाल गुलाब तथा थोड़ी रोली रखकर पोटली बनायें और उसका पूजन करें। पूजन के पश्चात उसे धन रखने के स्थान रख दें।
तीन माह बाद जो भी शुक्ल पक्ष का प्रथम मंगलवार आये तो इसी प्रकार एक नयीं पोटली बनाकर पूजन कर उसे पहली वाली पोटली के स्थान पर रख दें और पुरानी पोटली को जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रकार आप प्रत्येक तीन माह बाद पोटली बदलते रहें। इस उपाय को आप एक वर्ष तक करें तो, आपको ऋण से छुटकारा भी मिलेगा साथ ही आप धन संचय करने में भी सफलता प्राप्त करेंगे।
3- दीपावली का पूजन करने से पूर्व एक नारियल व खीर लेकर अपने पूरे घर में घूमें। इसमें यह ध्यान रखना है कि जिस स्थान से एक बार निकल चुके हो, तो वहां पुनः वहां न जायें अर्थात उपर से चलना प्रारम्भ करें तथा नीचे होते हुये मुख्यद्वार पर आकर नारियल फोड़ दें तथा खीर वहीं छोड़ दें। इस उपाय को करने से घर का वास्तुदोष कम होता है एंव सुख समृद्धि आती है।
नीचे दिये गये विशेष जप अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये हैं-

अच्छे करियर के लिये
जो लोग कलम-दवात का पूजन करते हैं। वे निम्न मन्त्र का जाप करें- ऊँ महाकाले नमः ऊँ लेखन्यै नमः। इस मंत्र का जाप करने से उनके करियर में नये मोड़ आयेंगे और सफलता प्राप्त होगी।

बही खाता का पूजन
जो जातक बही-खाता का पूजन करते है। वे निम्न मन्त्र का जाप करें- ऊँ सरस्वत्यै नमः । इससे उनके घर लक्ष्मी का आगमन होगा।

कुबेर के पूजन के लिये
जो लोग कूबेर पूजन (तिजोरी-बाक्स) करते हैं। वे इस मन्त्र का जाप करें- कृतेन अनेन पूजनेन कुबेरः प्रीयताम न मम्। इससे साल भर उनके घर पर धन की वर्षा होगी।

तराजू का पूजन
जो जातक तुला, तराजू, कांटा आदि का पूजन करते हैं। वे इस मन्त्र का जाप करें- ऊँ तुलाय नमः

दीपक का पूजन
जो लोग दीपक का पूजन करते है। वे इस मन्त्र का जाप करें- ऊँ दीपवृक्षाय नमः। इससे आपके घर में साल भर ढेर सारी खुशियां आयेंगी।












Click it and Unblock the Notifications