Holika Dahan 2026 Muhurat Timing: दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त?
Holika Dahan 2026 Muhurat Timing: होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किया जाता है। आज ये पावन दिन आया है। इस त्योहार को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आस-पड़ोस के लोग लकड़ियां इकट्ठा करते हैं और फिर शुभ समय पर इन लकड़ियों में आग लगाते हैं जिससे होलिका जल जाती है।
ये त्योहार बुराई पर अच्छाई का मानक है। ये हमें ये शिक्षा देता है कि अधर्म कितना भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत हमेशा सच्चाई और सच्चाई की ही होती है।

आपके शहर में Holika Dahan 2026 का क्या है समय?
- दिल्ली - शाम 6:39 बजे से रात 9 बजे तक
- नोएडा - शाम 6:39 बजे से रात 9 बजे तक
- मथुरा - शाम 6:36 बजे से रात 9 बजे तक
- भोपाल - शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक
- लखनऊ - शाम 6:30 बजे से रात 8:51 बजे तक
- पटना - शाम 5:52 बजे से रात 8:20 बजे तक
- मुंबई - शाम 6:44 बजे से रात 9:11 बजे तक
- चंडीगढ़ - शाम 6:23 बजे से रात 8:51 बजे तक
- शिमला - शाम 6:21 बजे से रात 8:50 बजे तक
- जयपुर - शाम 6:29 बजे से रात 8:57 बजे तक
- वाराणसी - शाम 6:39 बजे से रात 9 बजे तक
- रायपुर - शाम 6:08 बजे से रात 8:35 बजे तक
- बेंगलुरु - शाम 6:29 बजे से रात 8:54 बजे तक
- चेन्नई - शाम 6:18 बजे से रात 8:43 बजे तक
- हैदराबाद - शाम 6:23 बजे से रात 8:49 बजे तक
- ईटानगर - शाम 5:17 बजे से शाम 7:45 बजे तक
- कोलकाता - शाम 5:41 बजे से रात 8:08 बजे तक
- भुवनेश्वर - शाम 5:52 बजे से रात 8:19 बजे तक
- नागपुर - शाम 6:19 बजे से रात 8:45 बजे तक
- अहमदाबाद - शाम 6:43 बजे से रात 9:11 बजे तक
- रांची - शाम 5:53 बजे से रात 8:20 बजे तक
- रायबरेली-शाम 6:39 बजे से रात 9 बजे तक
- सुलतानपुर- शाम 6:39 बजे से रात 9 बजे तक
Holika Dahan 2026 Niyam: होलिका की परिक्रमा कितनी बार करें?
परंपरा अनुसार 3, 5 या 7 बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक संतान सुख या पारिवारिक सुख के लिए 7 परिक्रमा करें लेकिन सामान्य मंगलकामना के लिए 3 या 5 परिक्रमा ही काफी है।
Holika Dahan 2026: परिक्रमा करते समय कौन-से मंत्र जपें?
- अहकूटा भयत्रस्ते प्रह्लादेन समन्विते। होलिके त्वं नमस्तुभ्यं पापं हर हरिप्रिये॥
- ॐ प्रह्लादाय नमः
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications