Hindu Calendar 2020: मई में पड़ रहे हैं ये व्रत एवं त्योहार, जानिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। मई माह में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत बगलामुखी जयंती से हुई है, हालांकि कोरोना संकट की वजह से लोग अपने सारे त्योहार अपने घरों में मना रहे हैं, आइए एक नजर डालते हैं मई में पड़ रहे हैं व्रत एवं त्योहार की पूरी लिस्ट पर।

- 1 मई : शुक्रवार: बगलामुखी जयंती
- 2 मई: शनिवार: सीता नवमी
- 3 मई: रविवार: मोहिनी एकादशी
- 4 मई: सोमवार: गौण मोहिनी एकादशी
- 6 मई: बुधवार: नृसिंह जयंती
- 7 मई: गुरुवार: वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा
- 8 मई: शुक्रवार: नारद जयंती
- 14 मई: गुरुवार: वृषभ संक्रांति
- 18 मई: सोमवार: अपरा एकादशी
- 22 मई: शुक्रवार: शनि जयंती, वट सावित्री व्रत
- 24 मई: रविवार: ईद उल फित्र
- 31 मई: रविवार:महेश नवमी
खास बात
मई माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जो प्रकृति, पर्यावरण, जल, थल के अलावा प्रत्येक मनुष्य और प्राणियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाने वाले हैं। सबसे बड़ा प्रभाव शुक्र और शनि के वक्री होने से होगा। मई माह में मंगल का कुंभ में गोचर 4 मई से, बुध का वृषभ में गोचर 9 मई से, शनि वक्री 11 मई को, शुक्र वक्री 13 मई को, सूर्य का वृषभ में गोचर 14 मई से और बुध का मिथुन में गोचर 24 मई से होगा।












Click it and Unblock the Notifications