Hindu Calendar: ये हैं फरवरी 2022 के व्रत-त्योहार, जानिए कब है बसंत पंचमी?
नई दिल्ली, 31 जनवरी। फरवरी 2022 माह का प्रारंभ माघी अमावस्या के दिन से होकर फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तक रहेगा। इस माह में मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्र, दांडा रोपिणी पूर्णिमा सहित कई प्रमुख व्रत-त्योहार, पर्व आएंगे। इस माह में कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होना है। आइए जानते हैं फरवरी माह में क्या विशेष होने वाला है।

प्रमुख व्रत-त्योहार-पर्व
- 1 फरवरी- मौनी अमावस्या, महोदय पुण्य योग प्रात: 11.15 बजे तक, प्रयागराज में गंगा स्नान
- 2 फरवरी- गुप्त नवरात्र प्रारंभ, पंचक प्रारंभ प्रात: 6.43 बजे से, चंद्र दर्शन
- 3 फरवरी- गौरी तृतीया
- 4 फरवरी- वरद तिलकुंद चतुर्थी
- 5 फरवरी- वसंत पंचमी, सरस्वती पूजन
- 6 फरवरी- पंचक समाप्त सायं 5.09 बजे, सर्वार्थसिद्धि योग सायं 7.10 से प्रात: 6.07 तक
- 7 फरवरी- नर्मदा जयंती, रथ आरोग्य सप्तमी
- 8 फरवरी- दुर्गाष्टमी, भीष्माष्टमी
- 9 फरवरी- बुधाष्टमी
- 10 फरवरी- गुप्त नवरात्र पूर्ण
- 12 फरवरी- जया एकादशी
- 13 फरवरी- भीष्म द्वादशी
- 14 फरवरी- सोम प्रदोष व्रत, विश्वकर्मा जयंती
- 16 फरवरी- दांडा रोपिणी पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा, रविदास जयंती, माघ स्नान पूर्ण
- 19 फरवरी- भद्रा प्रात: 10.13 से रात्रि 9.56 तक
- 20 फरवरी- संकट चतुर्थी व्रत
- 21 फरवरी- महाकालेश्वर नवरात्र प्रारंभ
- 23 फरवरी- कालाष्टमी
- 26 फरवरी- विजया एकादशी व्रत, स्मार्त
- 27 फरवरी- विजया एकादशी व्रत, वैष्णव
- 28 फरवरी- सोम प्रदोष
- Palmistry : क्या आपके हाथ में है प्रभंजन, पारिजात और गज योग?
ग्रहों का परिवर्तन
- 4 फरवरी- बुध मार्गी प्रात: 9.45 बजे से
- 12 फरवरी- सूर्य कुंभ में रात्रि 3.26 बजे से
- 22 फरवरी- शनि उदय प्रात: 10.13 बजे से
- 23 फरवरी- गुरु अस्त पश्चिम में सायं 7 बजे से
- 26 फरवरी- मंगल मकर राशि में दोपहर 3.49 बजे से
- 27 फरवरी- शुक्र मकर में सायं 6.15 बजे से












Click it and Unblock the Notifications