Hartalika Teej 2024 Puja Time: शुक्ल योग में आई हरितालिका तीज, जानिए आज कब लगेगा हस्त नक्षत्र?

Hartalika Teej 2024 Shukla Yoga today: सुहागिन महिलाओं के बीच पति की लंबी आयु, स्वयं और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाने वाला हरितालिका तीज व्रत आज है। इस बार इस व्रत के दिन अनेक शुभ योग बन हैं जिनमें व्रत-पूजा का विशेष फल मिलने वाला है।

इस बार शुभदायक हस्त-चित्रा नक्षत्र और शुक्ल योग बन रहा है। इसके साथ ही रवियोग भी बनेगा। इसमें शिव पार्वती का पूजन करके महिलाएं सुख समृद्धि का आशीर्वाद पा सकती हैं।

Hartalika Teej 2024

6 सितंबर को हस्त नक्षत्र प्रात: 9:24 बजे तक रहेगा उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। शुक्ल योग सूर्योदय पूर्व से प्रारंभ होकर रात्रि 10:14 बजे तक रहेगा। रवियोग प्रात: 9:25 से प्रारंभ होकर रात्रिपर्यंत रहेगा।

क्या होता है हरितालिका तीज के दिन (Hartalika Teej 2024)

हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना से करती हैं। इसमें स्वयं सहित संपूर्ण परिवार के सुख-समृद्धि की कामना समाहित होती है। यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी उत्तम वर प्राप्ति की कामना से करती हैं। यह व्रत पूर्णत: निराहार रहते हुए किया जाता है किंतु किसी महिला की क्षमता न हो तो वह फलाहार कर सकती हैं।

शिव पार्वती की रेत की मूर्ति बनाकर पूजन करें

इस दिन शिव पार्वती की बालू रेत की मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। पत्तों से सुंदर मंडप सजाकर उसमें शिव पार्वती की मूर्तियां विराजित कर पांच बार पूजा की जाती है। हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनी या पढ़ी जाती है। महिलाएं रातभर भजन करते हुए जगराता करती हैं। अगले दिन प्रात: 5 बजे पूजन का समापन कर विसर्जन किया जाता है।

पार्वती ने शिव के पाने के लिए किया था व्रत

पुराण कथाओं के अनुसार हरितालिका तीज के दिन पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत सखियों सहित किया था। व्रत के प्रभाव से उन्हें पति के रूप में शिवजी प्राप्त हुए। तभी से इस व्रत को करने की मान्यता है।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+