Hartalika Teej 2024 Aaj Hai: आज है 'हरितालिका तीज'? जानिए पूजा मुहूर्त, सामग्री, विधि और महत्व
Hartalika Teej 2024 Aaj Hai: सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत 'हरितालिका तीज' आज है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन ये उपवास किय़ा जाता है। आज सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए निरजला व्रत रखा है और वो शाम को गौरी-शंकर की विधिवत पूजा करेंगी।
ये व्रत काफी कठिन है क्योंकि इसमें पूरे 24 घंटे का बिना पानी का उपवास होता है। खास बात ये है कि इस व्रत को कुवांरी कन्याएं भी करती हैं,मान्यता है कि जो कुंवारी कन्या इस व्रत को करती है उसे मनचाहा और प्रेम करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Puja Muhurat)
आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तो 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से ही प्रारंभ हो गई थी और इसका समापन 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट होगा इस दौरान हर वक्त शुभ है, आप कभी भी पूजा कर सकते हैं।
हरितालिका तीज सामग्री ( Hartalika Teej 2024 Puja Samagri)
शिव पार्वती की तस्वीर, लकड़ी की चौकी, लाल या पीला वस्त्र, केले के पत्ते कच्चा सूत, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, भांग, नारियल, धतूरा, कलश, पांच सुपारी, चावल, दूर्वा घास, गाय का दूध, देसी घी, चंदन, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत महावर, कुमकुम, मेहंदी, लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी और चूड़ी।
हरितालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej 2024 Puja Vidhi)
- सबसे पहले नहाधोकर सुबह सरगी की जाती है।
- फिर महिलाएं 16 श्रृंगार करके भगवान भोलेनाथ और मात पार्वती की पूजा करती हैं।
- इसके लिए भगवान शंकर-पार्वती की बालू से मूर्ति बनाकर पूजा की जाती है और उनकी शादी की जाती है।
- अगर घर में संभव ना हो तो महिलाएं और लड़कियां मंदिर में जाकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।
- भजन-कीर्तन और उत्सव मनाया जाता है।
खास बात ((Hartalika Teej 2024 Significance)
मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए जंगल में जाकर कई सालों तक बिना पानी पिये लगातार तप किया था जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications