Sant Ravidas Jayanti Wishes: 'मन चंगा तो कठौती में गंगा', अपनों के भेजें खास संदेश
Sant Ravidas Jayanti Wishes in Hindi: संत रविदास जयंती हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। आज वो पावन दिन आया है। गुरु रविदास ने अपने विचारों और वाणियों से समाज में समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। आपको बता दें कि संत गुरु रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर में हुआ था।
वे एक साधारण परिवार से थे लेकिन उनके विचार असाधारण थे। इस खास दिन को आप भी हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशो के जरिए, आज के दिन बाबा रविदास के सिद्धांतों को याद करें और उनके बताए गए रास्तों पर चलने की कोशिश करें।

संत रविदास जयंती शुभकामना संदेश (Sant Ravidas Jayanti SMS)
- 'मन चंगा तो कठौती में गंगा', संत रविदास जी के ये वचन हमें सच्चाई की राह दिखाते हैं।
- आपको और आपके परिवार को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
- संत रविदास जी की वाणी हमें प्रेम, करुणा और समानता का मार्ग दिखाए।संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
- जो सबको जोड़े, वही सच्चा संत है,रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
- जय संत रविदास।
- भक्ति में शक्ति है और समता में सच्ची शांति।
- संत रविदास जयंती की शुभकामनाएँ।
- चलो आज संकल्प लेंभेदभाव मिटाने का,
- यही संत रविदास को सच्ची श्रद्धांजलि है।
Guru Ravidas Jayanti 2026 Facebook- WhatsApp स्टेटस
- संत रविदास जी के विचारों पर चलकर ही समाज में सच्ची समानता आ सकती है।
- मानवता, प्रेम और भक्ति का संदेश देने वाले संत रविदास जी को कोटि-कोटि नमन।
- न ऊँच न नीच, सब एक समान-यही संत रविदास जी का महान संदेश।
- आइए, संत रविदास जयंती पर समता और भाईचारे को अपनाएं।
Guru Ravidas Jayanti 2026 के प्रेरक Slogans
- जाति-पाति पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई
- संत रविदास अमर रहें, समता का संदेश घर-घर दें
- मानवता ही सबसे बड़ा धर्म - संत रविदास
- एकता, प्रेम और समानता का नाम है संत रविदास
- कर्म और भक्ति से ही जीवन महान बनता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications