Valmiki Jayanti 2022 Wishes: 'धर्म के बिना कर्म का कोई मूल्य नहीं', वाल्मीकि जयंती पर अपनों को भेजें ये संदेश
Valmiki Jayanti Ki Shubhkamnaye: महाकाव्य रामायण के लेखक महर्षि वाल्मीकि का आज जन्मदिन है, जिन्हें लोग संस्कृत भाषा के पहले कवि के रूप में पहचानते हैं। आज का दिन प्रगत दिवस के रूप में भी पहचाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि महर्षि वाल्मीकि जब तक नारद मुनि से नहीं मिले थे, तब तक वो डाकू थे। फिलहाल ज्ञान के अथाह सागर महर्षि वाल्मीकि ऋषि वरुण के पुत्र थे। आज के दिन कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाती है और कई स्थानों पर पूजा-पाठ आयोजित किए जाते हैं। आज का दिन ज्ञान और तपस्या को समर्पित है। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ बधाई संदेश, जिनको भेजकर आप आज का दिन बेहद खास बना सकते हैं।

अपनों को भेजें ये बधाई संदेश
- भगवान राम का आशीर्वाद आपको मिले, आप अपने जीवन में अच्छाइयों के पथ पर चलें, आपको वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- आपको और आपके परिवार को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
- प्रभु श्री राम आपको मार्गदर्शन दें, आप सदैव ज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलें। आपको वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
- जीवन में आप हमेशा सच के मार्ग पर चलें, आपको वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
- जीवन कर्म के बारे में है और धर्म के बिना कर्म का कोई मूल्य नहीं है,आपको वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
- रामयण को जिसने रच डाला, जो संस्कृत का कवि है महान, ऐसे हमारे पूज्य गुरूवर के चरणों में शत-शत प्रणाम।वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
- जिसने सत्य से जीवन जीने का राह दिखाया, ऐसे गुरु को प्रणाम,वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- महर्षि वाल्मीकि ने रामयण लिख मानवता पर उपकार किया ,वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- गुरु सृष्टिकर्ता ब्रह्मा हैं, गुरु पालनकर्ता विष्णु हैं, गुरु संहारक शिव हैं। गुरु सीधे सर्वोच्च आत्मा है - मैं इस गुरु को अपना नमस्कार करता हूं। वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- वाल्मीकि हैं तो तप, ज्ञान और दिशा तीनों हैं, वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- वाल्मीकि हमें भौतिक प्रकृति से परे उठने की मानवीय क्षमता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने भी किया याद
तो वहीं पीएम मोदी ने भी देशवासियों को वाल्मीकि जंयती की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications