Hanuman Ashtami 2024: आज है हनुमान अष्टमी, जानिए कथा और महत्व

Hanuman Ashtami 2024 Aaj hai: राम भक्त श्री हनुमानजी के विजय का उत्सव हनुमान अष्टमी यानी कि गुरुवार पौष कृष्ण अष्टमी आज मनाई जा रही है।

 Hanuman Ashtami 2024

इस दिन हनुमान जी ने पाताल लोक में अहिरावण पर विजय प्राप्त की थी। हनुमान अष्टमी के दिन हनुमानजी के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व होता है। कई भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं।

मनुष्य को जीवन में विजयश्री प्राप्त होती है

इस दिन हनुमानजी का पूजन-दर्शन करने से मनुष्य को जीवन में विजयश्री प्राप्त होती है और उसके सारे संकटों का नाश होता है।

यह है विजय की कथा

पुराणों के अनुसार त्रेता युग में लंका युद्ध के दौरान अहिरावण राम और लक्ष्मण को बंदी बनाकर पाताल लोक में ले गया था और उनकी बलि देना चाहता था। तब हनुमानजी ने पाताल लोक में जाकर अहिरावण का वध करके राम-लक्ष्मण को बंधन मुक्त कराया था तथा पृथ्वी के नाभि स्थल कहे जाने वाले अवंतिका नामक स्थान पर जाकर विश्राम किया था।

सर्वत्र विजय प्राप्त होगी

तब प्रभु श्रीराम ने प्रसन्न होकर हनुमानजी को आशीर्वाद दिया था कि जो भी भक्त पौष कृष्ण अष्टमी के दिन तुम्हारा पूजन करेगा उसे सर्वत्र विजय प्राप्त होगी। वह जीवन के किसी प्रसंग में कभी हार का सामना नहीं करेगा।

हनुमानजी की विजय यात्रा निकाली जाती है

तब से पौष कृष्ण अष्टमी के दिन हनुमानजी के विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान अष्टमी के दिन देशभर के प्रमुख हनुमान मंदिरों से बड़े पैमाने पर हनुमानजी की विजय यात्रा निकाली जाती है। इनमें लाखों भक्त शामिल होते हैं।

यह पढ़ें: मासिक राश‍िफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?

सर्वत्र विजय के लिए करें सिद्ध उपाय

  • यदि आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल पा रही है, आप शत्रुओं से हर बार मात खा जाते हैं, आर्थिक मोर्चे पर विफल हैं तो हनुमान अष्टमी के दिन किसी सिद्ध हनुमान मंदिर में शुद्ध तन और मन से शुद्ध वस्त्र पहनकर जाएं और हनुमानजी को अपने हाथों से चमेली के तेल से सिंदूर का चोल चढ़ाएं।
  • उनका आकर्षक श्रृंगार करें, उन्हें गुलाब के पुष्पों की माला पहनाएं, केवड़े का इत्र लगाएं और देसी घी के हलवे का नैवेद्य लगाएं। वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। शीघ्र संकट दूर होने लगेंगे।
  • मीठा पान आपके बिगड़े काम बना देगा। हनुमान अष्टमी के दिन हनुमानजी को मीठा पान भेंट करें। पान में केवल कत्था, सौंफ, खोपरे का बुरा, गुलकंद और गुलाब कतरी डलवाएं। चूना, सुपारी, तंबाकू और अन्य सुगंधित चीजें पान में नहीं होनी चाहिए।
  • हनुमान मंदिर में इस दिन तिकोनी लाल पताका लगवाएं, इससे आप सर्वत्र विजयश्री प्राप्त करेंगे।
  • हनुमान जी को चमेली या मोगरे के पुष्पों की माला पहनाएं। तुलसी पत्र डालकर गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।
  • हनुमान अष्टमी की संध्या को किसी हनुमान मंदिर में एक सरसों के तेल का दीपक और एक शुद्ध घी का दीपक लगाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • हनुमान अष्टमी के दिन हनुमान मंदिर में या अपने घर में हनुमानजी की फोटो या मूर्ति के सामने बैठकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+