Goga Navami 2021: गोगा नवमी आज, जानिए इस दिन का महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली, 31 अगस्त। आज भाद्रपद की नवमी तिथि है, जिसे लोग कृष्णा नवमी या गोगा नवमी कहते हैं। संतान सुख या संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाना वाला ये व्रत मुख्य तौर पर राजस्थान में मनाया जाता है। गोगा जी, राजस्थान के लोक देवता है, जिन्हें लोग काफी मानते हैं, इन्हें वहां लोग 'जाहरवीर गोगा जी' के नाम से पुकारते हैं। आज उनका जन्मदिवस है इसलिए आज इसे पूरे राज्य में काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। खास बात ये है कि 'जाहरवीर गोगा जी' हिंदू और मुस्लिम दोनों पूजते हैं। तो वहीं वो वाल्मीकि समाज के आराध्य देव हैं। यही नहीं गोगा जी,गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को प्रथम स्थान प्राप्त है।

Goga Navami: गोगा नवमी आज, जानिए इस दिन का महत्व

क्या है पूजा का वक्त

  • नवमी तिथि मंगलवार, 31 अगस्त 2021 को 2:00 AM से प्रारंभ
  • नवमी तिथि 01 सितंबर 2021 4:23 AM बजे खत्म

पूजा विधि

  • सुबह लोग नहा धोकर 'जाहरवीर गोगा जी' की मूर्ति पर फूल-माला और जल चढ़ाते हैं। आज के दिन राजस्थान में कई जगहों पर मेले लगते हैं और मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं लेकिन इस बार कोविड के कारण इस तरह के आयोजन नहीं हो रहे हैं।
  • कहीं-कही पर आज के दिन नाग देवता की मूर्ति पर भी दूध चढ़ाने की मान्यता है क्योंकि गोगावीर को सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता है।
  • गोगा देव को खीर, चूरमा, गुलगुले आदि पकवानों का भोग लगाया जाता है तो वहीं गोगा देव के घोड़े को चने की दाल का भोग लगाया जाता है।

क्या है कथा

ऐसा माना जाता है कि गोगाजी का जन्म गुरू गोरखनाथ के वरदान से हुआ था। कहते हैं कि गोगाजी की मां बाछल देवी को काफी सालों तक जब कोई संतान नहीं हुई तब उन्होंने गुरू गोरखनाथ से प्रार्थना की , वो उन्हें आशीष दें, जिससे उनकी झोली भर जाए। उस वक्त गुरू गोरखनाथ 'गोगामेडी' के टीले पर तपस्या कर रहे थे, उन्होंने बाछल देवी का दुख देखा तब उन्होंने गुगल नामक फल प्रसाद के रूप में दिया। प्रसाद खाकर बाछल देवी गर्भवती हो गईं और उसके बाद ही गोगाजी का जन्म हुआ। गुगल फल के नाम से इनका नाम गोगाजी पड़ा।

क्या है फायदे

  • माना जाता है कि गोगाजी की पूजा करने से इंसान को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • इंसान की संतान गोगाजी की तरह ही प्रतापी, वीर और नेक बनती है।
  • गोगाजी की पूजा करने से इंसान को सर्प का भय नहीं रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+