Gauri ji Ki Aarti: रोज करें मां गौरी की आरती, मिट जाएंगे दुख

Gauri ji Ki Aarti: मां गौरी मां पार्वती का ही रूप हैं, ये सब मां दुर्गा से ही अवतरित हुई हैं। कहते हैं कि मां गौरी की पूजा सच्चे मन से करने से आपकी सारी मनोकामना को पूरी करती हैं। मां गौरी की पूजा के साथ-साथ उनकी आरती का भी खास महत्व है। यहां आपके लिए लाए हैं हम मां गौरी जी की आरती,जिसे रोजाना करने से इंसान के सारे दुखों का अंत होता है।

Gauri ji Ki Aarti

मां गौरी की आरती ( Maa Gauri ji kI aarti)

  • जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी.....
  • जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
  • तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिव री।। जय अम्बे गौरी,...।
  • मांग सिंदूर बिराजत, टीको मृगमद को।
  • उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको।। जय अम्बे गौरी,...।
  • कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
  • रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै।। जय अम्बे गौरी,...।
  • केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
  • सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी।। जय अम्बे गौरी,...।
  • कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
  • कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति।। जय अम्बे गौरी,...।
  • शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती।
  • धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती।। जय अम्बे गौरी,...।
  • चण्ड-मुण्ड संहारे, शौणित बीज हरे।
  • मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।। जय अम्बे गौरी,...।
  • ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी।
  • आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। जय अम्बे गौरी,...।
  • चौंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू।
  • बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।। जय अम्बे गौरी,...।
  • तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
  • भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता।। जय अम्बे गौरी,...।
  • भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी।
  • मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।। जय अम्बे गौरी,...।
  • श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।। जय अम्बे गौरी,...।
  • अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।
  • कहत शिवानंद स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै।। जय अम्बे गौरी,...।

मां गौरी की आरती कितने बजे होती है?

मां गौरी की आरती सुबह या शाम हो सकती है।

मां गौरी की आरती कितनी बार करनी चाहिए?

मां गौरी की दिन में एक या दो बार होनी चाहिए।

मां गौरी की आरती करने के नियम

मां गौरी की आरती करते वक्त आपका मन और तन दोनों स्वच्छ होना चाहिए। आप नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहनकर आरती करें।

मां गौरी की पूजा कब और किस लिए करते हैं?

जो यश, प्रेम और धन की इच्छा रखते है, वो मां गौरी की पूजा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+