Ganesh Chaturthi 2019: मंगलुरु के नितिन ने बनाई ईको फ्रेंडली गणेश मूर्ति
नई दिल्ली। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिसके लिए पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस बार हम इस उत्सव पर पर्यावरण की समस्याओं को लेकर भी ध्यान देने की अपील की जा रही है। ऐसे में घर पर मिट्टी से इकोफ्रेंडली गणेश बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। ऐसी ही एख कोशिश मंगलुरू के नितिन वाज ने की है। नितिन वाज ने भगवान गणेश की मूर्ति को इको-फ्रेंडली पेपर-पल्प और बीजों से बनाया है। जो कि इको फ्रेंडली है। इको फ्रेंडली गणेश कैसे बनाएं, ये हम आपको बता रहे हैं।

फूलों के गणपति
अगर आप चावलों के गणपति नहीं बनाना चाहते तो बप्पा के स्वरूप को फूलों से भी बना सकते हैं, यह उन लोगों के लिए अच्छा उपाय है, जो गणेश चतुर्थी पर एक ही दिन के लिए बप्पा को स्थापित करते हैं, फूलों से तैयार गणपति का पूजन करने के बाद आप चाहें तो इन्हें गमलों में रख दें, जब यह फूल जब मिट्टी के साथ मिलेंगे तो नए पौधे बन जाएंगे।

चावल से बनाएं गणपति
इसके लिए अपने घर में एक चौकी पर अपने हाथों से चावलों को डाल कर गणपति का रूप दें. इसी का पूजन करें, पूजन के बाद विसर्जन के तौर पर इसकी खीर बनाएं और प्रसाद के रूप में सबको बांट दें।












Click it and Unblock the Notifications