Eid UL Fitr Date : भारत में अरब देशों से एक दिन बाद क्यों मनाई जाती है ईद? क्या है सही डेट?
Eid UL Fitr Date update : ईद-उल-फितर 2026 की तारीखों को लेकर भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उत्सुकता बनी हुई है। इस समय इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा यही सर्च कर रहे हैं कि ईद-उल-फितर किस दिन मनाई जाएगी या ईद कब है? आपको बता दें कि सऊदी अरब और अधिकांश खाड़ी देशों में रमजान का पवित्र महीना बुधवार, 18 फरवरी को चांद का दीदार होने के बाद शुरू हुआ था।
तो वहींभारत में पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी को रखा गया था। इस पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा (उपवास) रखते हैं। ईद-उल-फितर, जिसे 'मीठी ईद' या 'रोजा तोड़ने का त्योहार' भी कहते हैं, रमजान के रोजे के अंतिम दिन मनाई जाती है, ये खुशी और इबादत का दिन है।

अगर संभावित तारीखों की बात करें, तो सऊदी अरब और खाड़ी देशों में ईद 20 मार्च, शुक्रवार को पड़ने की प्रबल संभावना है इसलिए भारत और पाकिस्तान में ईद की संभावित तारीख 21 मार्च बताई जा रही है।
Eid Kab Hai: कब मनाई जाएगी मीठी ईद?
ईद की तारीख इस्लामी चंद्र कैलेंडर और चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसी कारण कई बार भारत में ईद अरब देशों से एक दिन बाद मनाई जाती है। इसके पीछे मुख्य कारण भौगोलिक अंतर है। दरअसल अरब देशों (जैसे Saudi Arabia) में चांद अक्सर भारत से पहले दिखाई दे जाता है। पृथ्वी की स्थिति और समय क्षेत्र अलग होने के कारण वहां चांद जल्दी नजर आता है।
Eid 2026 Moon Time: मध्य पूर्व और भारत के समय में होता है अंतर
मध्य पूर्व और भारत के समय में लगभग 2 से 3 घंटे का अंतर होता है, इस कारण चांद की स्थिति भी अलग समय पर दिखाई देती है। भारत में चांद देखने का फैसला स्थानीय रूयत-ए-हिलाल कमेटी करती है, जबकि अरब देशों में उनकी अपनी चांद देखने की व्यवस्था होती है।
Eid 2026 Significance: भारत में ईद कैसे मनाई जाती है?
भारत में ईद का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ पढ़ते हैं, घरों में सेवइयां और मीठे पकवान बनते हैं तो वहीं बच्चों को ईदी दी जाती है। ये आपसी नफरत मिटाकर एक -दूसरे को प्यार से गले लगाने वाला पर्व है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications