Dussehra 2020: यह दशहरा आपके जीवन के संकट दूर कर देगा

नई दिल्ली। विजयादशमी का दिन वर्ष के चार स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में से एक होता है। इस दिन जो भी शुभ काम किया जाता है, वह पूर्ण सफल होता है और उसके शुभ प्रभाव जीवनभर बने रहते हैं। यह एक ऐसा दिन होता है जब तांत्रिक साधनाएं भी अपने चरमोत्कर्ष पर होती हैं। विजयादशमी की रात्रि तांत्रिकों और तंत्र में रुचि रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस दिन साधक अनेक सिद्धियां प्राप्त करने के प्रयास करते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान से उपाय जो सामान्य गृहस्थ व्यक्ति भी घर पर कर सकता है। इनसे आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं को दूर कर सकते हैं

Dussehra 2020: यह दशहरा आपके जीवन के संकट दूर कर देगा

धन प्राप्ति के उपाय

  • दशहरे के दिन सुबह स्नान के बाद 11 काली गूंजा को गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से धोकर पूजा घर में रखें। पूजा खत्म होने के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे वर्षभर कभी धन की कमी नहीं होगी। अगले वर्ष पुन: यह प्रयोग करें और पिछले वर्ष की गूंजा को जल में विसर्जित कर दें।
  • दशहरे के सायंकाल में रावण दहन के बाद किसी मंदिर में एक नई फूल झाड़ू ऐसी जगह रखकर आ जाएं जहां इसे रखते हुए आपको कोई ना देखे। झाड़ू का यह गुप्त दान धन प्रदायक होता है।
  • दशहरे के दिन गोधुली समय में ऊं अपराजितायै नम: मंत्र की 21 माला जाप करने से सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। जीवन से संकटों का नाश हो जाता है।
  • दशहरे के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लें। इस पर घर के सभी सदस्यों का हाथ लगवा लें और घर की छत पर फेंक आएं। जिस तरफ उसे फेंकना हो उसके उल्टे तरफ खड़े हो जाएं। आंखें बंद करें और मन में अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए अपनी कामना बोलें। सिर के पीछे हाथ ले जाते हुए फिटकरी को उछालकर फेंक दें। बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएं।
  • दशहरा के दिन नागकेसर का पौधा अपने घर के परिसर में लगाना अत्यंत शुभ होता है। इस पौधे की नियमित सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। जैसे-जैसे पौधा बढ़ता जाता है। आपका धन भी कुबेर के खजाने की तरह बढ़ता जाता है।
  • दशहरे के दिन लाल कागज की छोटी-छोटी चौकोर पर्चियों में राम नाम लिखकर आटे की छोटी-छोटी गोलियों के बीच रखकर मछलियों को खिलाएं। इससे कभी अभावों में जीवन नहीं बिताना पड़ेगा।
  • दशहरे के दिन अपने घर के मुख्य द्वार को साफ-स्वच्छ करके इस पर फूलों की वंदनवार सजाएं। रंगोली डालें इससे घर में शुभता का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • आर्थिक संकट से बाहर निकलने और कर्ज मुक्ति के लिए दशहरे के दिन कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाना शुरू करते हुए लगातार 43 दिनों तक ऐसा करें। इससे खर्च में कमी आती है और पैसों की बचत होने लगती है। कॅरियर, व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में कहीं रूकावट आ रही है तो यह प्रयोग अचूक फलप्रदायक है।
  • यदि आप अपने आकर्षण प्रभाव में वृद्धि करना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति आपसे प्रभावित रहे तो दशहरे की रात से शुरू करके शरद पूर्णिमा तक 15 से 20 मिनट तक चंद्रमा पर त्राटक करें। यानी बिना पलक झपकाएं चांद को देखें। इससे आपकी आंखों में वशीकरण की शक्ति आ जाती है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। नेत्र रोग दूर होते हैं।
  • दशहरे के दिन दक्षिणमुखी हनुमान को सिंदूर का चोला चढ़ाने से सभी कार्यों में विजय तो प्राप्त होती ही है, आर्थिक संकटों का भी निदान होता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+