Diwali 2018: समृद्धि के लिए दीपावली पर चांदी से जुड़े ये उपाय जरूर करें

नई दिल्ली। सुख-समृद्धि, आयु और आरोग्य की बात हो और चांदी का जिक्र ना आए, यह संभव ही नहीं है। आयुर्वेद में भी प्राचीन धातुएं चांदी और सोने के अनेक प्रयोग बताए गए हैं जिनसे तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। चांदी के बारे में तो यहां तक कहा गया है कि इस धातु के बर्तन में नियमित पानी पीने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तंदुरूस्ती भी प्राप्त होती है। चांदी हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करके आयु में वृद्धि करती है। मां लक्ष्मी की प्रिय धातु भी चांदी और सोना है। मां लक्ष्मी के एक रूप रजत लक्ष्मी की पूजा भी चांदी से ही जुड़ी है। आइए जानते हैं इस दीपावली चांदी के जरिए कैसे आप अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली बना सकते हैं।

चांदी को पवित्र और शुद्ध धातु माना गया है

चांदी को पवित्र और शुद्ध धातु माना गया है

हिंदू पूजा पद्धति और ज्योतिष शास्त्र में चांदी को पवित्र और शुद्ध धातु माना गया है। चांदी का संबंध चंद्र और शुक्र से है। घर में चांदी रखना शुभ होता है। यह सौभाग्य की वृद्धि करता है। इसीलिए महिलाएं पायल और बिछिया चांदी की पहनती हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

मां लक्ष्मी की पूजा

  • दीपावली के दिन संभव हो तो मां लक्ष्मी की पूजा में चांदी के बर्तन अवश्य रखें। इनमें चांदी के दीपक, आचमनी, लोटा, घंटी होना शुभ रहता है। इससे वैभवता, संपन्नता आती है।
  • यदि धनतेरस पर चांदी का कोई पात्र नहीं खरीद पाएं हैं तो दीपावली के दिन चांदी का सिक्का ही खरीद लें और इसे अपने पूजा में रखें।
  • चांदी की वस्तु

    चांदी की वस्तु

    • दीपावली के दिन घर की किसी भी दिशा में चांदी की कोई वस्तु रखना शुभ होता है। खासकर ईशान कोण में चांदी का कोई बर्तन अवश्य रखें। यह समृद्धि लाता है। वायव्य कोण में एक मिट्टी के बर्तन में चांदी के चार सिक्के लाल कपड़े में बांधकर रखें। बर्तन को अक्षत चावल से भर दें। इससे धन का आगमन सुगमता से होता है।
    • दीपावली के दिन व्यापारी बंधु अपनी तिजोरी में चांदी का ठोस हाथी रखें। इससे व्यापार में वृद्धि होगी और तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। अपने जेब में भी छोटा सा चांदी का ठोस हाथी रखें इससे विफलता आपसे दूर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+