Diwali 2018: दिवाली के दिन घर के इन कोनों में जरूर जलाएं दीया...
लखनऊ। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व दिवाली के लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग हर तरह के उपाय करते हैं।इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप दिवाली वाली रात पर कहां-कहां दीए जलाएं, जिसके कि आप पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की कृपा हमेशा बनी रहे।

एक बड़ा सा दीया आप मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने
- सबसे पहले एक बड़ा सा दीया आप मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने घी का जलाएं।
- उसके बाद घर को तेल के दीपक से सजाएं।
- आप अपने घर के मेनडोर के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- घर के आंगन में घी का दीपक रखना चाहिए।

घर की दरिद्रता दूर होती है
- हमारे घर के आस-पास वाले चौराहे पर भी दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
- घर के आस-पास यदि कोई मंदिर है तो वहां पर भी दीपक जलाना चाहिए।
- दीपावली की रात्रि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
- घर के बेडरूम में दीपक में कपूर जलाकर रखने से पति-पत्नी का संबंध और मधुर बनता है।
- घर की गृहणियां भी रसोई में घी का दीपक गैस के चूल्हे के दोनों ओर जलाएं, ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।













Click it and Unblock the Notifications