Diwali 2018: दीपावली पर मां लक्ष्मी को इस तरह करें प्रसन्न, तो ये उपाय जरूर करें

नई दिल्ली। तंत्र-मंत्र के ग्रंथों में मंत्र को देवी-देवताओं की आत्मा कहा गया है। प्रत्येक देवी और देवता से सम्बद्ध एक विशेष मंत्र होता है और उस मंत्र का जाप करने के लिए एक विशेष मोती, माणिक या प्राकृतिक पदार्थ के दानों की एक माला होती है। जैसे शिव का प्रिय रूद्राक्ष, भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी माला और भगवान कृष्ण की प्रिय वैजयंती माला है, उसी प्रकार मां लक्ष्मी का प्रिय कमलगट्टा है। मां लक्ष्मी का आसन भी कमल का पुष्प है और कमलगट्टा इसी कमल पुष्प का बीज होता है। इसलिए मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का ही उपयोग किया जाता है। लक्ष्मी का प्रिय स्फटिक भी होता है। स्फटिक की माला से भी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जा सकता है। लेकिन कमलगट्टा उन्हें सर्वाधिक प्रिय है। धनतेरस और दीपावली की पूजा में कमलगट्टे का प्रयोग करने से धन-संपत्ति के भंडार भरे रहते हैं।

यदि आर्थिक तंगी हैं तो कीजिए ये उपाय

यदि आर्थिक तंगी हैं तो कीजिए ये उपाय

  • यदि आप भी इस धनतेरस या दीपावली पर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहते हैं तो इसके लिए कमलगट्टे की माला का ही प्रयोग करें। आइए जानते हैं धन प्रदायक मां लक्ष्मी को प्रसन्न् करने के लिए कमलगट्टे की माला से कौन-कौन से प्रयोग किए जाते हैं।
  • घर में यदि आर्थिक तंगी बनी हुई है। आय से अधिक खर्च हो रहा है और धन का संचय नहीं हो पा रहा है तो कमल गट्टे की 108 दानों की माला से दीपावली की रात्रि में लक्ष्मी के सिद्ध मंत्र 'ऊं महालक्ष्म्यै नम:" के 51 माला जाप करें।
  • श्रीयंत्र खरीदें

    श्रीयंत्र खरीदें

    • दीपावली के दिन लकड़ी की फ्रेम में जड़ा हुआ श्रीयंत्र खरीदें। इसे बेडरूम को छोड़कर घर के किसी भी अन्य कमरे की उत्तरी दीवार पर लगाएं और उस पर कमल गट्टे की माला लगा दें। इस श्रीयंत्र पर प्रतिदिन गुग्गुल की धुनी देते रहें। इससे महालक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न् होती है और उस घर में धन की वर्षा होने लगती है।
    • धनतेरस या दीपावली पर लक्ष्मी की चांदी की एक प्रतिमा लें। इसे दूध, दही, घी, शकर, शहद से बने पंचामृत से स्नान करवाएं। फिर शुद्ध जल से स्नान कराने के बाद लाल चंदन, कुमकुम, केसर से रंगे अक्षत, लाल गुलाब, कमल या लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें। इसके बाद खीर का भोग लगाएं। लक्ष्मी के सामने लाल आसन पर बैठकर कमल गट्टे की माला से 108 बार निम्नलिखित मंत्र का जाप करें
    • ऊं ह्रीं क्लीं श्रीं,
      ऊं ह्रीं श्रीं सौं,
      श्रीं ह्रीं ऊं महालक्ष्म्यै नम:,
      ऊं महालक्ष्म्यै नम:

      108 कमल गट्टे

      108 कमल गट्टे

      • कमलगट्टे के 11 दाने, 7 गोमती चक्र, पांच सफेद कौड़ी, एक मोती शंख और कुछ अक्षत के दाने दीपावली की पूजा में रखें और इन्हें दूसरे दिन प्रात: लाल रेशमी कपड़े की पोटली में बांधकर तिजोरी में रखने से धन का आपकी ओर होने लगता है।
      • दुकान के गल्ले में कमल गट्टे की माला बिछाकर उस पर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करने से बिजनेस में लाभ होने लगता है।
      • कमल गट्टे की माला 51 दिन तक लक्ष्मी के चित्र पर पहनाएं और इसे किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। इससे धन का आगमन बना रहता है।
      • प्रत्येक बुधवार को अग्नि में घी के साथ 108 कमल गट्टे की आहूति देने से घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।
      • पूजा-पाठ के दौरान गले में कमल गट्टे की माला पहनने से लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
      • अपने ऑफिस, दुकान या बिजनेस प्लेस पर क्रिस्टल के श्रीयंत्र के आसपास कमल गट्टे की माला लपेटकर रखने से धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है।
      • कमल गट्टे की माला को केसर की स्याही से रंगकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से पैसों की कभी कमी नहीं रहती।
      • किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष से प्रारंभ करके पूर्णिमा तक श्रीसूक्त के 1008 पाठ करें और अंतिम दिन इसका दशांश हवन करें। हवन में कमल गट्टे की भी आहूति डालें। इससे देवी लक्ष्मी जागृत होती है और धन के स्थायी आगमन का मार्ग खुलता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+