जानिए छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और बजंरग-बली का कनेक्शन

रामायण के कई अंको में भगवान राम के भक्त महावीर हनुमान जी का जन्म दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी बताया गया है।

नई दिल्ली। इस बार 29 अक्टूबर को छोटी दिवाली है, इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। लोग इस दिन अपने घर के सभी बेकार चीजों और कबाड़ को घर से बाहर निकालते हैं और अपने घर को साफ करते हैं। मान्यता के मुताबिक इस दिन को भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता हैं।

दरअसल अलग-अलग भाषाओं में लिखी रामायण के कई अंको में भगवान राम के भक्त महावीर हनुमान जी का जन्म दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी बताया गया है। हनुमान जी को रूद्र का ग्याहरवां अवतार माना गया है।

कार्तिक के कृष्ण चतुर्दशी को पवनपुत्र हनुमान की जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान अपने भक्तों के ऊपर बहुत जल्द प्रसन्न होते है इसलिए इस दिन इनकी पूजा बड़े ही विधि-विधान से करनी चाहिए।

हनुमान को क्यों कहते हैं बजरंग-बली?

कहा जाता है कि हनुमान जी को गुस्सा नहीं आता है इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं उन्हें हनुमान जी की उपासना करने की सलाह दी जाती है। हनुमान जी को बजरंग-बली इसलिए कहते हैं क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह मजबूत है।

विवाहित थे हनुमान

कुछ पुराणों में उल्लेख है कि भगवान हुनुमान जी आजीवन ब्रह्मचारी नहीं थे, उनकी पत्नी का नाम सुवरचला (Suvarchala) था जो कि सूर्य की पुत्री थी, क्योंकि सुवरचला ने योनी से जन्म नहीं लिया था इसलिए उनके स्वरूप का वर्णन कहीं नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+