जानिए धनतेरस की पूजा और मुहूर्त का समय
'धनतेरस' सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन 'धनवंतरि' की पूजा की जाती है। 'धनवंतरि' चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है।
लखनऊ। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरूआत 'धनतेरस' से होती है। इस बार ये त्योहार 28 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन लोग घरों के लिए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं।
आईये जानते हैं धनतेरस की पूजा और मुहूर्त का समय
- धन तेरस तिथि : 28 अक्तूबर 2016, शुक्रवार
- धनतेरस पूजन मुर्हुत : सायं 05:35 बजे से 06:20 बजे तक
- प्रदोष काल : सायं 05:35 से रात्रि 08:11 बजे तक
- वृषभ काल : सायं 06:35 बजे से रात्रि 08:20 बजे तक
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ : सायं 04:15 से, 27 अक्तूबर 2016
- त्रयोदशी तिथि समाप्त : सायं 06:20 बजे, 28 अक्तूबर 2016
- सोना-चांदी रखते हैं आपकी सेहत का भी ख्याल इसलिए...
चांदी खरीदना शुभ
धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।













Click it and Unblock the Notifications