Chhath Puja 2024: क्या होता है नहाए-खाए? जानिए 'छठ पूजा' से जुड़ी 10 बेहद खास बातें
Chhath Puja 2024 (नहाए-खाए): आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' का प्रारंभ आज से हो गया है, पहला दिन 'नहाय खाय' का होता है। आपको बता दें कि इस दिन श्रद्धालु नदी या तालाब में स्नान करते हैं और केवल सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।
इसके अगले दिन 'खरना' होता है तीसरे दिन 'संध्या अर्ध्य' और चौथा दिन 'उषा अर्घ्य' का होता है।ये उपवास बहुत कठिन होता है, इसमें भक्तगण पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत करते हैं। इस पूजा के व्रत नियम बहुत ज्यादा कठिन है, जिसका पालन बहुत सावधानी से करना चाहिए।

आइए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी कुछ खास बातें....
- यह पर्व सूर्य देवता और छठी मैया की आराधना का पर्व है, ये उपवास चार दिन तक चलता है।
- छठ पूजा का उल्लेख रामायण में भी मिलता है। यह कहा जाता है कि त्रेता युग में भगवान राम और माता सीता ने अयोध्या लौटने के बाद छठ का व्रत किया था।
- पौराणिक कथाओं में भी उल्लेख है कि महाभारत काल में द्रौपदी ने भी इस व्रत को किया था।
- छठ पूजा को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी माना जाता है। इसमें सूर्य की किरणों को नमन करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
- व्रती सुबह और शाम को उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं, जिससे शरीर में विटामिन डी का समावेश होता है।
- छठ पूजा में सूर्य देवता को जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। हमारे शरीर को सूर्य से ऊर्जा और शक्ति मिलती है, और इसी कारण छठ पूजा में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है।
- छठ पूजा में चार दिन तक व्रती केवल शुद्ध आहार का सेवन करते हैं और दो दिन तो निर्जला उपवास भी करते हैं।
- छठ पूजा में जाति, धर्म, वर्ग के भेदभाव को छोड़कर सभी लोग एकत्रित होते हैं। यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आता है।
- छठ पूजा में प्रसाद का विशेष महत्व होता है। प्रसाद के रूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू, फल, और गन्ना जैसे प्राकृतिक चीजें चढ़ाई जाती हैं। इसे बनाने के लिए लकड़ी के चूल्हे का उपयोग किया जाता है और प्रसाद को कांसे या मिट्टी के बर्तनों में रखा जाता है।
- छठ पूजा की महत्ता और पहचान सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई जैसे स्थानों पर भी प्रवासी भारतीय इस पर्व को मनाते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications