Chhath Puja Samagri List: 'छठ पूजा' में क्यों होता है सूप का इस्तेमाल? क्या है पूजा सामग्री?
Chhath Puja Samagri List: 'छठ पूजा' की शुरुआत 5 नवंबर से होने जा रही है। आस्था के इस लोकपर्व का पहला दिन 'नहाय खाय' का होता है, इस दिन सात्विक भोजन किया जाता है तो वहीं ये दुनिया की अकेली ऐसी पूजा है, जिसमें डूबते और उगते सूरज दोनों की पूजा होती है।
चार दिन चलने वाले इस पर्व के लिए प्रशासन ने भी काफी व्यवस्था कर रखी है। घाटों पर सफाई की गई है। गौरतलब है कि सूर्येदव और छठी मईया का ये पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। ये पूरी पूजा देसी चीजों पर आधारित है, जैसे की मिट्टी का चू्ल्हा, लकड़ी और बास का 'सूप'।

आइए जानते हैं इस पूजा की खास सामग्री के बारे में जिनके बिना ये पूजा अधूरी मानी जाती है...
पूजा सामग्री
- बांस की टोकरी या सूप
- दूध
- ठेकुआ
- जल
- पत्ते लगे गन्ने
- अदरक का हरा पौधा
- हल्दी
- मूली
- नीबू
- शरीफा
- केला
- नाशपाती
- शकरकंदी
- सुथनी
- अगरबत्ती
- धूप बत्ती
- कपूर
- मिठाई
- गुड़
- चावल का आटा
- पान
- सुपारी
- शहद
- पानी वाला नारियल
- चावल
- सिंदूर
- दीपक
- धूप
- कुमकुम
- चंदन।
आपको बता दें कि 'छठ' पूजा में सूप का महत्वपूर्ण रोल है। बांस के सूप में ही सारे प्रसाद को लेकर महिलाएं तालाबों और नदी में उतरकर सूर्यदेव को अर्ध्य देती हैं। बांस को शुद्ध और पवित्र माना जाता है और इसलिए इसका उपयोग पूजा के लिए किया जाता है।
मान्यता है कि इस सूप का प्रयोग करने पर सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनवांछित फल देते हैं। मालूम हो कि चार दिनों तक चलने वाला ये व्रत धन, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।
स्वच्छता और अनुशासन का पाठ
तो वहीं ये पूजा हमें स्वच्छता और अनुशासन का पाठ सिखाती है। व्रती विशेष आहार और दिनचर्या का पालन करते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनी रहती है, जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है और साथ ही इस पूजा के बहाने नदी, घाटों और तालाबों की सफाई होती है जो कि हमें पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की भी सीख देते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications