Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ 'छठ' पर्व शुरू, नोट करें उषा काल अर्घ्य की डेट
Chhath Puja 2024 Kab Hai? आस्था के महापर्व 'छठ' का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है। बिहार, यूपी, झारखंड और नेपाल में मुख्य रूप से मनाए जाने वाला ये त्योहार चार दिन का होता है। ये अकेली ऐसी पूजा है जिसमें डूबते सूरज और उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है।
ये कठिनतम व्रतों में से एक हैं। इसमें लगातार 36 घंटे का व्रत रखा जाता है। आपको बता दें कि 'छठ' पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की 'षष्ठी तिथि' को मनाया जाता है, सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण ही इसे 'छठ' कहा जाता है।

इस साल षष्ठी तिथि 7 नवंबर को 12: 41 PM मिनट पर शुरू हो रही है तो वहीं इसका समापन 8 नवंबर को 12: 34 PM पर समाप्त होगा। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत 5 नवंबर यानी कि आज से हो रही है।
यहां देखें छठ पूजा का पूरा कार्यक्रम...
- छठ पूजा 2024 ( प्रथम दिन) : 5 नवंबर 2024- नहाय खाय
- छठ पूजा 2024 ( दूसरा दिन): 6 नवंबर 2024- खरना
- छठ पूजा 2024 (तीसरा दिन): 7 नवंबर 2024-संध्या अर्घ्य
- छठ पूजा का 2024(चौथा दिन): 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य
आपको बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 'छठ मैया' सूर्य देव की बहन हैं और उनकी पूजा से सूर्य देवता प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आरोग्यता, समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं। माताएं इस उपवास को अपने बच्चों के सुख और लंबी आयु के लिए रखती हैं।
इस व्रत का वर्णन पौराणिक कथाओं में भी मिलता है, माना जाता है कि महाभारत काल में द्रौपदी और पांडवों ने अपने राज्य की समृद्धि और सुख-शांति के लिए सूर्य की उपासना की थी तो वहीं कहा ये भी जाता है कि भगवान राम और माता सीता ने अपने अयोध्या लौटने के बाद 'छठ पर्व' मनाया था।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications