Ashtami 2025: आज है अष्टमी, क्या है हवन का मुहूर्त? जानिए पूजा विधि
Ashtami Aaj Hai 2025: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी-नवमी का बड़ा महत्व है, भक्तगण इस दिन क्रमश: महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। कुछ लोगों अष्टमी-नवमी के दिन व्रत रखते हैं, जो लोग पूरे नवरात्र उपवास नहीं रख पाते हैं वो अष्टमी या नवमी को जरूर व्रत करते हैं।
इस बार नवरात्रि के 8 दिनों के होने के कारण अष्टमी-नवमी की डेट को लेकर थोड़ा कन्फयूजन पैदा हो गया है, चलिए जानते हैं कि इस बार अष्टमी-नवमी किस दिन पड़ रही हैं और हवन का मुहूर्त क्या है?

अष्टमी 5 अप्रैल को है (Ashtami)
- हवन मुहूर्त निम्नलिखित है
- ब्रह्म मुहूर्त: 4.35 से 5.21 AM
- अभिजित मुहूर्त : 11.59 AM से दोपहर 12.49 PM
- विजय मुहूर्त : 2.30 PM से शाम 3.20 PM
नवमी 6 अप्रैल को है
- हवन मुहूर्त निम्नलिखित है
- ब्रह्म मुहूर्त: 4.35 से 5.21 AM
- अभिजित मुहूर्त : 11.59 AM से दोपहर 12.49 PM
- विजय मुहूर्त : 2.30 PM से शाम 3.20 PM
अष्टमी पूजा का महत्व (Ashtami 2025)
हिंदू धर्म में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि मां अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शत्रुओं पर विजय, और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
पूजा विधि
- प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- दीपक जलाएं और धूप व अगरबत्ती अर्पित करें।
- मां को लाल फूल, अक्षत, रोली और चंदन अर्पित करें।
- भोग में हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद चढ़ाएं।
- दुर्गा सप्तशती या देवी स्तुति का पाठ करें।
- कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा दें।
- आरती करें और परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करें।
महानवमी पूजा का महत्व (Ashtami 2025)
महानवमी नवरात्रि के नौवें दिन मनाई जाती है और इसे देवी दुर्गा की सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन शक्ति की पूर्णता और सिद्धियों की प्राप्ति का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा कर भक्तजन उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन कन्या पूजन और हवन करने का विशेष महत्व होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications