Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

April Vrat Tyohar 2025: अप्रैल महीने में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, जानिए कब है राम नवमी?

April Vrat Tyohar 2025 Hindi: अप्रैल का महीना गर्मी के साथ बहुत सारे त्योहार को भी लेकर आता है। इस महीने में कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियां हो जाती हैं तो बहुत स्थानों पर समर कैंप भी शुरू हो जाते हैं। खास बात ये है कि इस बार अप्रैल की शुरुआत नवरात्रि पूजा के साथ हुई है। इस महीने में रामनवमी भी है, कुल मिलाकर ये पूरा माह काफी पावन है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि अप्रैल में कौन-कौन से पर्व आने वाले हैं, यहां देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

April Vrat Tyohar
  • 1 अप्रैल - तृतीय नवरात्र, विनायक चतुर्थी
  • 2 अप्रैल -चैती छठ (नहाय-खाय)
  • 3 अप्रैल -चैती छठ (संध्या अर्घ्य)
  • 4अप्रैल -चैती छठ (ऊषा अर्घ्य)
  • 6 अप्रैल - रामनवमी
  • 8 अप्रैल - कामदा एकादशी
  • 10 अप्रैल - प्रदोष व्रत
  • 12 अप्रैल - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 13 अप्रैल - वैशाख प्रारंभ
  • 14 अप्रैल - मेष संक्रांति
  • 16 अप्रैल - विकट संकष्टी चतुर्थी
  • 24 अप्रैल - वरुथिनी एकादशी
  • 25 अप्रैल - प्रदोष व्रत
  • 26 अप्रैल - मासिक शिवरात्रि
  • 27 अप्रैल - वैशाख अमावस्या
  • 29 अप्रैल - परशुराम जयंती
  • 30 अप्रैल - अक्षय तृतीया

राम नवमी का महत्व (April Vrat Tyohar 2025)

राम नवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है और नवरात्रि के नौवें दिन संपन्न होता है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म हुआ था, जिनका जीवन धर्म, सत्य और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है।

आदर्शों और मर्यादाओं का पाठ पढ़ाता है राम नवमी का पर्व

राम नवमी का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें जीवन में आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा भी देता है।

कौशल्यानंदन राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है

आपको बता दें कि कौशल्यानंदन राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने जीवन में हर परिस्थिति में धर्म और सत्य का पालन किया।इस दिन अयोध्या में विशेष भव्य आयोजन होते हैं। राम जन्मभूमि मंदिर में भजन-कीर्तन और रामलीला का मंचन किया जाता है।

Take a Poll

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+