Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chaitra Navratri, Maha Navami 2024: जानिए महानवमी पर क्या करें और क्या ना करें?

Maha Navami 2024 (DO-DONTS) :चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन चैत्र नवरात्र का समापन होता है और प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, वो पावन दिन आज है।

Maha Navami 2024

यह अति विशिष्ट दिन होता है जिस दिन देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के अनेक उपाय किए जाते हैं।चाहे गृहस्थ हो या सन्यासी सभी इस दिन दुर्गा की प्रसन्नता के लिए अनेक उपाय करते हैं।

आइए जानते हैं सिद्ध साधकों मीद्वारा बताए गए कुछ अचूक उपाय-

नवमी के दिन क्या करें

  • चैत्र शुक्ल नवमी के दिन नवरात्र का समापन हो जाता हे। इस दिन कालिका माता के मंदिर में जाकर भूरा कद्दू भेंट करें। इससे शत्रु से जुड़े सारे संकट दूर हो जाते हैं।
  • इस दिन देवी दुर्गा को मोगरे, चंपा, या चमेली का इत्र भेंट करें साथ में एक मीठे पान का बीड़ा भी भेंट करें। इससे आपके परिवार में सुख- समृद्धि और सामंजस्य बना रहेगा। इससे परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।
  • चैत्र नवमी के दिन देवी दुर्गा की प्रसन्नता के निमित्त हवन करें या किसी पंडित से करवाएं। हवन में नवग्रह की समिधाओं का उपयोग भी करें। इससे आपकी कुंडली के समस्त ग्रहदोषों का समापन होगा।
  • नवमी के दिन नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन अवश्य करवाना चाहिए।
  • इस दिन भैरव मंदिर में मदिरा का दान करें, इससे आपका राहु ठीक होगा और आपकी अनेक बाधाएं समाप्त होगी।
  • चैत्र नवमी के दिन कालिका माता का पूजन अवश्य करना चाहिए। समस्त द्रव्यों से पूजन करें।
  • चैत्र शुक्ल नवमी के दिन शिवजी का अभिषेक करने से आर्थिक संकटों से निवृति मिलती है।
  • नवमी के दिन देवी दुर्गा को केसर-मखाने की खीर का नैवेद्य लगाने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
  • इस दिन परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर हरे कच्चे डंडी वाले नींबू लेकर सभी परिवारजनों का हाथ लगवाकर देवी दुर्गा के मंदिर में भेंट करें। इससे संकटों का नाश होता है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+