Chaitra Month: ये हैं चैत्र माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, ग्रह परिवर्तन और योग
नई दिल्ली, 20 मार्च। चैत्र माह हिंदू नववर्ष का पहला माह होता है और यह 19 मार्च 2022, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से प्रारंभ हो गया है किंतु नवसंवत्सर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होता है इसलिए विक्रम संवत 2079, 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। चैत्र माह का नाम चित्रा नक्षत्र से पड़ा है।

चैत्र अमावस्या के बाद जब चंद्रमा मेष राशि और अश्विन नक्षत्र से प्रारंभ होकर 15वें दिन चित्रा नक्षत्र में समाप्त होता है, तो चित्रा नक्षत्र के कारण इस माह का नाम चैत्र रखा गया है। चैत्र माह में न केवल नव संवत्सर प्रारंभ होता है बल्कि इस माह में चैत्र नवरात्रि, गणगौर, शीतला सप्तमी, राम नवमी, हनुमान जयंती, महावीर जयंती जैसे प्रमुख पर्व भी आते हैं।
चैत्र माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, ग्रह परिवर्तन, योग
- 19 मार्च - चैत्र कृष्ण प्रथमा, आम्रकुसुमप्राशन
- 21 मार्च- चैत्र कृष्ण तृतीया, संकष्टी चतुर्थी व्रत, बुध पूर्व में अस्त प्रात: 7.41 पर
- 22 मार्च- चैत्र कृष्ण पंचमी, रंग पंचमी
- 23 मार्च- गुरु उदय पूर्व में प्रात: 6.41, चिंतामन गणेश यात्रा
- 24 मार्च- शीतला सप्तमी, बुध मीन में प्रात: 10.54 से
- 25 मार्च- कालाष्टमी, शीतला अष्टम
- 27 मार्च- दशामाता पूजन
- Solar Eclipse 2022: इस तारीख को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कब औऱ कहां दिखेगा?
- 28 मार्च- पापमोचिनी एकादशी, पंचक प्रारंभ रात्रि 11.55 से
- 29 मार्च- भौमप्रदोष व्रत
- 30 मार्च- रंग त्रयोदशी
- 31 मार्च- दर्श अमावस्या, शुक्र कुंभ में प्रात: 8.37 से
- 1 अप्रैल- चैत्र अमावस्या
- 2 अप्रैल- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नव संवत्सर प्रारंभ, चैत्र नवरात्र प्रारंभ, घट स्थापना, ज्योतिष दिवस
- 4 अप्रैल- गणगौर तीज
- 5 अप्रैल- विनायक चतुर्थी
- 7 अप्रैल- स्कंद षष्ठी, मंगल कुंभ में
- 9 अप्रैल- दुर्गाष्टमी, महाअष्टमी पूजा
- 10 अप्रैल- राम नवमी
- 12 अप्रैल- कामदा एकादशी स्मार्त
- 13 अप्रैल- कामदा एकादशी वैष्णव, गुरु मीन राशि में
- 14 अप्रैल- महावीर जयंती
- 16 अप्रैल- हनुमान जयंती












Click it and Unblock the Notifications