Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा आज, श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में लगाई आस्था की डुबकी
Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर मनाई जाती है। वैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

Buddha Purnima 2023: आज 05 मई को देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान गौतम बुद्ध की आज 2585वीं जयंती है। भगवान गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा को हुआ था इसलिए इस महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है।
महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
देशभर के तमाम गंगा घाटों पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। उत्तराखंड में भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए दूर-दराज से आए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार के 'हर की पौड़ी' घाट पर आए हैं।
तैयारियों को लेकर हरिद्वार सिटी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, ''बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। जोन में डिप्टी SP, इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को और सेक्टर में सब इसंपेक्टर स्तर के अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया है। तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।''
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संगम में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने और नदी की पूजा करने से अपार पुण्य का लाभ मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications