आज है 'Buddha Purnima' का त्यौहार, करें ये काम तो मिलेगा पुण्य
नई दिल्ली। आज 18 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। बता दें कि आज के दिन को बौद्ध और हिंदू दोनों ही धर्मों के लोग भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव से रूप में मनाते हैं। बता दें कि भगवान बुद्ध को बौद्ध धर्म की आधारशिला रखने वाले के रूप में जाना जाता है। वहीं हिंदू धर्म का मनना है कि बुद्ध भगवान विष्णू का 9वां अवतार हैं। यही वजह है कि हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी ये दिन खास महत्व रखता है।

आज ही हुआ बुद्ध का महानिर्वाण
कहा जाता है कि भगवान बुद्ध को आज ही दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और आज ही दिन उन्हें महानिर्वाण प्राप्त हुआ था। उनरा जन्म कपिलावस्कतु के पास लुंबिनी में हुआ था। बैद्ध धर्म के अनुयायी आज के दिन घर में दीपक जलाते हैं। इसके अलावा बैद्ध धर्म ग्रंथों का पाठ भी किया जाता है। कहते हैं कि आज के दिन अच्छे कार्य करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है।

27 की उम्र में बुद्ध ने ले लिया था संन्यास
बचपन में भगवान बुद्ध का नाम सिद्धार्थ हुआ करता था। उन्होंने 27 वर्ष की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और संन्यास ले लिया। बिहार के जिस क्षेत्र में उन्होंने ज्ञान की प्राप्ति की उस जगह को बोधगया के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया और बुद्ध धर्म की स्थापना भी वहीं की। उन्होंने 4 आर्य सत्यों के उपदेश दिए।

बुद्ध पूर्णिमा करें पुण्य के काम
आज के दिन किए गए सभी अच्छे कामों का पुण्य अवश्य मिलता है। इस दिन गरीबों को खाना व कपड़े दान करने चाहिए। इसके अलावा पिंजरे से पंछियों को मुक्त कराना भी बहुत शुभ होता है। गौरतलब है कि हिंदू और बौद्ध धर्म के अलावा श्रीलंका में भी इस दिन का खास महत्व है। श्रीलंका के लोग इस दिन को वेसाक उत्सव के रूप में मनाते हैं जो 'वैशाख' शब्द का अपभ्रंश है।
यह भी पढ़ें- जानिए बिहार की गया लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications