Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी और पीले रंग का क्या है संबंध?
बसंत पंचमी का जिक्र ऋषि पंचमी में मिलता है,इस दिन को ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में पूजा जाता है।

Basant Panchami 2023: प्रेम, उल्लास और खुशी का पर्व है बसंत पंचमी, इस खास दिन विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है, बसंत तो सभी ऋतुओं का राजा है। ये दिन बहुत पावन और शुभ है और इसलिए इस दिन को मांगलिक कामों के लिए चुना जाता है। आपको बता दें कि इस बार बसंत पंंचमी 26 जनवरी को है,वैसे एक और खास बात इस दिन की है और वो है पीला रंग, इस दिन मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए जाते हैं। पीले प्रसाद का भोग उन्हें लगाया जाता है तो वहीं लोग इस दिन पीले वस्त्र भी धारण करते हैं। इसके पीछे भी खास कारण है। दरअसल पीला रंग खुशी, प्रेम और ऊर्जा का मानक है।

पीला रंग सूर्य का भी है, जो को ऊर्जा और जोश का प्रतीक हैं, बसंत आते ही ठंड कम होने लगती है, फूलों में नए रंग और पेेड़ों में नई पत्तियां नजर आती हैं। ठंडी और कड़कड़ाती सर्दी के बाद से सूर्य की गर्माहट लोग महसूस करने लगते हैं जिससे ठंड की वजह से शिथिल पड़े लोगों के अंदर भी जोश भर जाता है इसलिए बसंत पंचमी पर लोग पीले वस्त्र पहनते हैं। वैसे भी पीला रंग स्मरण शक्ति को बढ़ाता है और मन को एकाग्रता देता है इसलिए अक्सर गुरुकुल की दीवारों का रंग पीला होता है। पीला शुभता और खुशी का भी मानक है, पीला रंग हल्दी का होता है इसलिए तो वो इतनी पवित्र मानी जाती है। यही कारण है कि लोग बसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र पहनते हैं और पीला भोजन करते हैं।

बसंत पंचमी से जुड़ी खास बातें
- आदिकाल से बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही पावन ढंग से देश में मनाया जाता है।
- बसंत पंचमी का जिक्र ऋषि पंचमी में मिलता है।
- बसंत पंचमी को ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में पूजा जाता है।
- माघ महीने के पांचवे दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाते हैं।
- इस दिन मां सरस्वती के अलावा विष्णु और कामदेव की पूजा करते हैं।
- बसंत पंचमी के ही दिन भगवान राम ने शबरी के आश्रम में उसके जूठे बेरों को खाया था।
- बसंत पंचमी के ही दिन पृथ्वीराज ने नेत्रहीन होने के बाद भी मोहम्मद गोरी को मारा था।
- बसंत पंचमी के ही दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह जी का विवाह हुआ था।
- बसंत पंचमी के ही दिन हिन्दी साहित्य के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' का जन्म हुआ था।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications