Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कला के रंग में रंगे बप्पी लहरी और पाउली डैम

मुंबई। मुंबई के मशहूर आर्टिस्ट पृथ्वी सोनी की कुछ बेहतरीन रचनाएं की हाल ही में एक प्रदर्शनी लगाई गयीं। लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर पृथ्वी सोनी की रचनाओं की काफी तारीफ की साथ ही उनकी इन खूबसूरत रचनाओं को देख लोग हैरत में भी पड़ गये। इस प्रदर्शनी के दौरान वहां पर संगीत की दुनिया के जाने माने सेलिब्रिटी बप्पी लहरी और हेट स्टोरी फेम पाउली डैम भी मौजूद थीं। पाउली डैम और बप्पी लहरी ने भी पृथ्वी सोनी की इन बेहतरीन रचनाओं की तारीफ की और उन्हें फूलों के गुलदस्तें से नवाजा़।

इस प्रदर्शनी में आने वाले सभी लोगों का कहना था कि पृथ्वी सोनी की नायाब पेंटिग्स को देखना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। कलर ऑफ आर्ट ऑयल कैनवस पर बनाई गयी पेंटिंग है। इस इवेंट का लॉंच किया जाने माने म्यूसिक डायरेक्टर बप्पी लहरी ने। बप्पी दा भी पृथ्वी सोनी की कला को देख हैरत में पड़ गये। पृथ्वी सोनी एक पेंटिंग देखने के बाद बप्पी लहरी प्रदर्शनी में लगी उनकी हर एक पेटिंग को देखने पहुंचे। उन्होंने पृथ्वी सोनी की कला की काफी तारीफ की और साथ ही उन्हें उनकी प्रदर्शनी की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बप्पी लहरी के अलावा इस इवेंट का एक और आकर्षण बनीं हेट स्टोरी फेम एक्ट्रेस पाउली डैम। पाउली डैम इस इवेंट की चीफ गेस्ट थीं। पाउली डैम ने भी पृथ्वी सोनी की कला की काफी तारीफ की। उन्होंने पृथ्वी सोनी की पेटिंग को हाथों में लेकर और पृथ्वी सोनी के साथ तस्वीर भी खिंचाई। पाउली डैम ने पृथ्वी सोनी को कला के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने को लेकर ढ़ेर सारी बधाई दी और उनकी प्रदर्शनी की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इवेंट के दौरान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में पाउली काफी खूबसूरत नज़र आईं।

पृथ्वी सोनी के साथ पाउली डैम

पृथ्वी सोनी के साथ पाउली डैम

पाउली डैम पृथ्वी सोनी के साथ फोटो खिंचाती हुई।

पृथ्वी सोनी के साथ पाउली डैम

पृथ्वी सोनी के साथ पाउली डैम

पृथ्वी सोनी की पेटिंग्स को देखकर पाउली काफी खुश हुईं। उन्होंने पृथ्वी सोनी की पेटिंग्स की काफी तारीफ भी कीं।

पृथ्वी सोनी और पाउली डैम

पृथ्वी सोनी और पाउली डैम

पाउली डैम इस इवेंट की चीफ गेस्ट थीं। उन्होंने ने पृथ्वी सोनी की सभी पेटिग्स को देखा और जी भर के उनकी कला की तारीफ की।

बप्पी लहरी के साथ पृथ्वी सोनी

बप्पी लहरी के साथ पृथ्वी सोनी

कला के रंग नाम की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया संगीत की दुनिया के जाने माने कलाकार बप्पी लहरी ने।

बप्पी लहरी के साथ पृथ्वी सोनी

बप्पी लहरी के साथ पृथ्वी सोनी

बप्पी लहरी भी पृथ्वी सोनी की कला के मुरीद हो गये। उन्होंने पृथ्वी सोनी की सभी पेंटिग्स की काफी तारीफ की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+