Dhanteras 2021: जानिए धनतेरस पर सोना-चांदी और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली , 01 नवंबर। विक्रम संवत पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में कृष्णपक्ष के तेरहवें दिन धनतेरस का पर्व होता है। इस बार ये दिन 2 नवंबर यानी कि मंगलवार को है। घरों में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस दिन सोना-ंचांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लोग इस दिन नए निवेश भी करते हैं या नए व्यवसाय भी शुरू करते हैं और नए वाहन भी खरीदते हैं।

Recommended Video

    Dhanteras 2021: कल है धनतेरस का पर्व, जानें क्या खरीदें और क्या नहीं ? | वनइंडिया हिंदी

    आइए जानते हैं सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

    जानिए धनतेरस पर सोना-चांदी और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

    धनतेरस 2021 . पर सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

    • अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 AM
    • गौधूल मुहूर्त - 05:05 से 05:29 (शाम को)
    • निशिता मुहूर्त - 11:16 से 12:07 तक (रात में)
    • प्रदोष काल - 05:48 अपराह्न से 08:21 बजे तक
    • वृषभ काल - 06:32 अपराह्न से 08:30 बजे तक

    चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

    चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2021 को शाम 07:10 बजे से रात 08:44 बजे के बीच है।

    जानिए धनतेरस पर सोना-चांदी और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

    धनतेरस पर वाहन या अन्य खरीदारी व पूजन का मुहूर्त

    • सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
    • शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक।
    • रात में 10:30 बजे से 1:30 बजे तक।
    जानिए धनतेरस पर सोना-चांदी और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

    कुछ खास बातें

    धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। वो आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती का प्रतीक है इसलिए सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा भी धनतेरस को 'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस' के रूप में घोषित किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धन्वन्तरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था, अब उनके हाथ में कलश होने की वजह से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की प्रथा बन गई है। कहा जाता है कि इस दिन जो शुभ काम किया जाता है, उसमें 13 गुनी वृद्धि होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+