Chaitra Navratri 2025: 8 या 9 कितने दिन के हैं चैत्र नवरात्र? क्यों कहते हैं इसे वसंत नवरात्र?
Chaitra Navratri 2025 Hindi: आदिशक्ति की पूजा के दिन यानी कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 30 मार्च से होने जा रहा है। इस दिन से हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होते हैं इसलिए ये नवरात्र हर किसी के लिए काफी मायने रखते हैं। आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्र भी कहते हैं क्योंकि चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु में आती है।

कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? (Chaitra Navratri 2025)
- 30 मार्च 2025 रविवार से 6 अप्रैल 2025 तक नवरात्रि प्रारंभ होती है।
- इस बार आठ दिन का ही नवरात्र है क्योंकि तृतीय तिथि का क्षय है।
- लेकिन आठ दिन के नवरात्र में मां सभी 9 रूपों की पूजा होगी।
क्यों खास है चैत्र नवरात्र? (Chaitra Navratri 2025)
इस बार का चैत्र नवरात्र बहुत ज्यादा खास है क्योंकि 30 मार्च से यानी कि इसके प्रारंभ वाले दिन से ही चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नए संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। ऐसा पूरे दस साल बाद संभव हुआ है इसलिए ये नवरात्रि बहुत खास है।

नवरात्रि के नौ दिन और देवी के स्वरूप (Chaitra Navratri 2025)
- पहला दिन (शैलपुत्री माता) - हिमालय की पुत्री पार्वती की पूजा होती है।
- दूसरा दिन (ब्रह्मचारिणी माता) - तपस्या की प्रतीक देवी की पूजा होती है।
- तीसरा दिन (चंद्रघंटा माता) - शांति और सौम्यता की देवी की पूजा होती है।
- चौथा दिन (कूष्मांडा माता) - ब्रह्मांड की रचनाकार मां की पूजा होती है।
- पांचवां दिन (स्कंदमाता) - भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है।
- छठा दिन (कात्यायनी माता) - शक्ति और साहस की देवी की पूजा होती है।
- सातवां दिन (कालरात्रि माता) - बुरी शक्तियों का नाश करने वाली देवी हैं।
- आठवां दिन (महागौरी माता) - शुद्धता और करुणा की देवी मानी जाती हैं।
- नौवां दिन (सिद्धिदात्री माता) - सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी हैं।
पूजा विधि (Chaitra Navratri 2025)
- प्रतिदिन स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और संकल्प लें।
- घर में घटस्थापना करें और कलश की पूजा करें।
- मां दुर्गा की आरती करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- पूरे नौ दिनों तक व्रत रखें या सात्विक भोजन करें।
- नवमी तिथि को कन्या पूजन करें और भोजन कराएं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications