Amarnath Yatra: तीर्थयात्रियों का पहला बैच जम्मू से रवाना, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, जानिए गाइडलाइंस

Amarnath Yatra Guidelines: शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें बहुत सारी बधाई भी दी हैं।

आपको बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच पहला बैच अमरनाथ यात्रा आधार शिविर से रवाना किया गया है।हरी झंडी दिखाने के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का पहला बैच जम्मू से रवाना हो चुका है।'

Amarnath Yatra

'बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को मैं बधाई देता हूं। सबकी यात्रा सुलभ हो इसलिए कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।'

अमरनाथ गुफा के दर्शन करने वालों को अमरत्व मिलता है

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)बेहद ही कठिन मानी जाती है क्योंकि यहां तक का रास्ता काफी मुश्किल है, लेकिन हर साल लाखों श्रदालु स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करने के लिए यहां पर पूरी श्रद्धा के साथ आते हैं। माना जाता है कि जो कोई भी इस पवित्र गुफा के दर्शन करता है उसे अमरत्व का वरदान प्राप्त होता है।

गाइडलाइंस का पालन करना हर यात्री को जरूरी

इस यात्रा के लिए कुछ गाइडलाइंस हैं, जिसे कि हर भक्त को पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है। मालूम हो कि 52 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगी।

अमरनाथ यात्रा, गाइडलाइंस (Amarnath Yatra Guidelines)

  • 13 वर्ष से कम आयु या 70 वर्ष से अधिक आयु का इंसान ये यात्रा नहीं कर सकता है।
  • 6 वीक से अधिक गर्भवती महिला भी ये नहीं कर सकती है।
  • इस यात्रा से जुड़ी हर जानकारी https://jksasb.nic.in पर मौजूद है।
  • इस यात्रा के लिए पंजीकरण चार बैंकों की 540 शाखाओं और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से हो सकता है।
  • पंजीकरण के लिए भक्त की फोटो, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल पता चाहिए होगा।
  • पंजीकरण फीस 250 रुपये प्रति यात्री है।
  • कोई भी यात्री बाबा बर्फानी की गुफा के पास रात को नहीं रूक सकता है।
  • अगर यात्रा के दौरान कहीं पर भूस्खलन होता है तो वहां पर यात्रियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+