2015 रक्षाबंधन: जानिए राखी बांधने का सही मुहूर्त और समय
बैंगलुरू। इस साल रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त को मनाया जायेगा, सावन मास के अंतिम दिन मनाये जाने वाले इस पावन त्यौहार पर सुबह भद्रा लगा हुआ है इसलिए इस बार राखी बांधने का सही वक्त दोपहर बाद यानी कि दोपहर 1.40 के बाद का है।
इसे संयोग कहिये या कुछ और..कि इस बार भी राखी पर लगातार तीसरी बार भद्रा लगा हुआ है। आपको बता दें कि भद्रा को अच्छा वक्त नहीं माना जाता है इसलिए इस समय शुभ काम नहीं किया जा सकता है। मालूम हो कि इस वर्ष भद्रा का 9 घंटे 11 मिनट तक का है जो कि 28 अगस्त को रात 3.35 बजे से लग जायेगा और यह रक्षाबंधन पर्व यानी 29 अगस्त के दोपहर 1.50 बजे तक रहेगा।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- दोपहर 1:51 से 2:14 तक चर
- दोपहर 2:15 से 3:51 तक लाभ
- दोपहर 3:52 से 5:28 तक अमृत अति शुभ मुहूर्त
- साय: 6:42 से 8:20 तक लाभ
- रात्रि 9:45 से 11:15 तक शुभ
क्या है विधि-विधान
आम प्रथा के अनुसार इस अवसर पर बहनें अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बदले में उसकी जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है । रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्व है। इस दिन प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर लड़कियां और महिलाएं पूजा की थाली सजाती हैं।
राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक
थाली में राखी के साथ रोली या हल्दी, चावल, दीपक और मिठाई होते हैं। लड़के और पुरुष स्नानादि कर पूजा या किसी उपयुक्त स्थान पर बैठते हैं। उन्हें रोली या हल्दी से टीका कर चावल को टीके पर लगाया जाता है और सिर पर छिड़का जाता है, उनकी आरती उतारी जाती है और तब दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है। रक्षाबंधन का अनुष्ठान पूरा होने के बाद ही भोजन किया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications